Visualizzatore storie Instagram> @selectionwayapp> Post
2 giorni fa
Download
158
Posted On: June 8th 2026, 06:25 am
कौन हैं ज़मीन पर पड़े ये लड़के?

ये वही लड़के हैं जो यूपी कांस्टेबल का एग्जाम देने आए हैं। कोई रेलवे स्टेशन के फर्श पर रात गुज़ार रहा है, कोई बस अड्डे पर, तो कोई सड़क किनारे बैठकर सुबह होने का इंतज़ार कर रहा है। इनके पास महंगे होटल नहीं हैं, लेकिन आंखों में बड़े सपने हैं।

ये अपने लिए नहीं, अपने परिवार के लिए लड़ रहे हैं। किसी की मां ने उम्मीद लगाई है कि बेटा एक दिन वर्दी पहनकर घर का नाम रोशन करेगा। किसी पिता ने अपनी मेहनत की कमाई पढ़ाई पर लगा दी है। किसी बहन को भरोसा है कि भाई की नौकरी से घर की हालत बदलेगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी सिर्फ किताबों की लड़ाई नहीं होती, यह संघर्ष, त्याग और उम्मीद की कहानी होती है। लेकिन सबसे बड़ा दुख तब होता है जब मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य पेपर लीक, नकल माफिया और सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ जाता है।

हमारी सरकार और प्रशासन से यही विनती है कि ऐसे परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कराया जाए। अगर
Comments (158)
Load More

More posts

back to up