Visualizzatore storie Instagram> @selectionwayapp> Post
un giorno fa
Download
5
Posted On: June 9th 2026, 12:53 pm
कभी-कभी जिंदगी इंसान की इतनी कठिन परीक्षा लेती है कि सुनकर ही आंखें नम हो जाएं। 😢

SSC CGL Meetup में एक लड़की ने जब अपनी कहानी सुनाई तो वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया। उसने बताया कि जब वह सिर्फ 10 साल की थी तब उसकी मां को कैंसर हो गया। पिता जी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार पर एक के बाद एक मुसीबतें आती रहीं। इलाज, आर्थिक परेशानियां और संघर्षों के बीच पूरा बचपन निकल गया।

लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा जब SSC CGL परीक्षा से मात्र 10-12 दिन पहले उसके भाई का निधन हो गया। उस समय कोई भी सामान्य इंसान टूट सकता था। परीक्षा केंद्र में बैठकर भी उसके मन में सिर्फ अपने भाई की यादें थीं। उसे लग रहा था कि अब कुछ नहीं हो पाएगा।

लेकिन कहते हैं ना, अगर इरादे मजबूत हों तो हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते। रिजल्ट आया और उसका चयन हो गया। ❤️

आज उस लड़की ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने बड़े भाई के सपनों और गगन प्रताप सर के मार्गदर्शन को दिया है। उसकी कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों से लड़ रहा है।

याद रखिए, हालात कितने भी खराब क्यों न हों, अगर आप हार नहीं मानते तो सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमती है। 💯

Thank You Gagan Sir ❤️

#SSC_CGL #GaganPratapSir #SuccessStory #SSCPreparation #Motivation
Comments (5)
Load More

More posts

back to up