Posted On: January 21st 2026, 10:53 pm
दो वर्ष पूर्व, 22 जनवरी 2024 को, एनआईटी सिलचर का छात्र समुदाय ऐतिहासिक राम लला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को श्रद्धा, एकता और गौरव के साथ मनाने के लिए एकजुट हुआ था। 21,000 दीयों से जगमगाता हुआ परिसर न केवल प्रकाश से, बल्कि छात्रों की सामूहिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और आपसी सौहार्द से भी आलोकित हुआ था।
हमारे लिए हिंदू होना केवल पहचान नहीं, बल्कि मूल्यों, परंपराओं और आत्मबल का प्रतीक रहा है। स्वामी विवेकानंद के शब्दों में — “गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं।” इसी भावना के साथ हमने अपनी संस्कृति को सम्मान, जिम्मेदारी और समरसता के साथ संजोया और मनाया था।
जय श्री राम 🚩
#sanatandharma #hindu