Posted On: July 21st 2026, 04:52 pm
पहली मुलाकात की पहली झलक | कुछ लोग सिर्फ महसूस होने के लिए आते हैं | दिल को छू लेने वाली नज़्म...
कई बार कुछ लोग जिंदगी में मिलने के लिए नहीं सिर्फ महसूस होने के लिए आते हैं।
इस पर मेरी एक नज्म है कि "पहली मुलाकात की पहली झलक"
उस शाम जब पहली बार उसे देखा तो लगा जैसे वक्त ने कुछ पल चलना छोड़ दिया हो।
उसके चेहरे पर बनावट नहीं थी, फिर भी उसकी हर अदा एक कहानी लिख रही थी।
उसके हल्के रंग का लिबास वो पीली साड़ी में लिपटी हुई थी, हवा से बातें करती उसकी जुल्फें और आंखें जिनमें ना जाने कितनी खामोशियां ठहरी हुई थी।
वह किसी को पुकार नहीं रही थी, फिर भी ना जाने मेरा दिल क्यों उसकी खामोशी सुनने लगा।
ऐसा लगा जैसे किसी चित्रकार ने अपने सबसे सुंदर रंग बचाकर उसे एक चेहरे पर बिखेर दिए हों, जैसे किसी कवि ने अपनी सारी अधूरी कविताएं, किसी शायर ने अपनी शायरी, किसी ने अपनी नज्म की डायरी उसकी मुस्कान में छिपा दी हों।
मैं उसे पाना नहीं चाहता था बस उस पल को अपनी यादों में सजा �
Load More