Posted On: September 30th 2026, 01:37 pm
आज मैंने गणपति बप्पा की स्थापना की। 😇🙏
गणपति बप्पा का विसर्जन नम आंखों के साथ 🥺
आज मैंने अपने गन्नू के साथ बैठकर कुछ आखिरी पल बिताए उनके जाने से पहले और उन्हें Strictly Warning दी कि ओ अगले बरस जल्दी आएं। 🥹
उम्मीद यही है कि अगले साल फिर से गणपति बप्पा आएंगे मेरे घर और मेरे जीवन में हालांकि जीवन से तो जाने वाले अभी भी नहीं हैं 😋 और हम इसी हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से उनकी स्थापना करेंगे।
मैंने गणपति बप्पा के श्रृंगार से लेकर, उनकी स्थापना से लेकर और उनके विसर्जन तक के सभी Moments को एक साथ शेयर किया है। क्योंकि इस बार नियम थोड़ा ऊपर नीचे हो गया था स्थापना का भी श्रृंगार का भी और विसर्जन का भी। 👏
2 दिन की मेहनत रंग लाई गणपति बप्पा का सिंगर पूरा हुआ। थोड़ी बहुत थकान हुई लेकिन मेरी मेहनत रंग लाई। 😇
मेरे प्यारे गणपति बप्पा हर साल मुझे ये मौका देना, इतनी श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ आपका श्रृंगार करना मुझे बहुत सुकून देता है। 🤗
माफ कीजिएगा जो मुकुट आपका श्रृंगार करते समय उतना मजेदार नहीं लग रहा था मगर मेरा मन नहीं माना जाते-जाते मैंने आपको पहना ही दिया 😂🥰😃😍