Posted On: November 1st 2026, 08:55 am
युवा सहभागिता, संगठन की शक्ति और जनसेवा का संकल्प!
आज वार्ड संख्या 33, यमुना कॉलोनी, बूथ संख्या 127 में क्षेत्र के युवाओं के साथ एक सार्थक एवं सफल बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवाओं की भूमिका, संगठनात्मक सहभागिता और क्षेत्र में किए जाने वाले प्रभावी प्रयासों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय पार्षद श्री संजय सिंगल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र बिष्ट जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अनुराज क्षेत्री जी, उपाध्यक्ष श्री दीपक फर्त्याल जी, भाई श्री मनीष बोरा जी, भाई श्री अभिषेक गुज्जर जी सहित क्षेत्र के अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
युवाओं की सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति विश्वास और समर्पण यह दर्शाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वार्ड संख्या 33 की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक युवा संगठन से जुड़े, अपनी जिम्मेदारी समझे और क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाए।
युवा शक्ति ही संगठन की ऊर्जा है और युवाओं की सहभागिता ही हमारी सामूहिक शक्ति है।
बैठक में उपस्थित सभी युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों का हृदय से आभार। 🙏
#BJYM #YuvaShakti #Ward33 #21Cantt #YuvaSamvad #Sangathan #Dehradun