Posted On: November 1st 2026, 10:54 am
#बनारस साहित्य, संगीत और संस्कृति से समृद्ध नगरी...!!!
इस धरती पर जन्में महान साहित्यकार मनु शर्मा जी की जयंती को उनके सुयोग्य सुपुत्र हेमंत शर्मा जी बनारस में भव्यता से आयोजित करते हैं...जिन "नेमियों" का ज़िक्र हेमंत जी ने अपनी फेसबुक पोस्ट मे किया है उनमें मैं भी शामिल हूं...लेकिन इस वर्ष यूं लगा जैसे महान साहित्यकारों की रचनाशीलता के लिए विश्व प्रसिद्ध बनारस में इस नादान की कलम की हाज़री लग गई...वीडियो में सुनाई दे रही तालियाँ कोई आम तालियां नहीं, ये उन हाथों ने बजाई हैं जो साहित्य के जीवंत हस्ताक्षर हैं...सभागार में बैठे विद्वानों ने इस नादान की रचना पर आशीष बरसाया है "हमारे मनु" के समक्ष...!!!
बनारस घराने की शान पद्मश्री
@drsomaghosh जी के प्रति नतमस्तक हूं जो बनारस की इस नादान का मान वर्धन किया...🙏🙏
गीत लेखन साहित्य और संगीत का मिलन है...ऐसे में इस यात्रा में चलते हुए जब अवसर मिलता है मै बनारस की पारंपरिक चीजों को मुंबई म्यूजिक इंडस्ट्री के गायकों , संगीत�