Posted On: November 3rd 2026, 03:35 pm
🚨 घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का विरोध! आखिर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?
बिजनौर के बरहापुर में रिहायशी इलाके की संकरी गली में मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे मोहल्ले के लोगों में डर और चिंता का माहौल है।
⚠️ पहले भी मोबाइल टावर से करंट लगने के कारण एक मासूम बच्ची की दुखद मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद घनी आबादी के बीच टावर लगाने का प्रयास क्यों?
हमारी प्रशासन से मांग है:
मोबाइल टावर की सभी सरकारी अनुमतियों की जाँच हो।
जाँच पूरी होने तक निर्माण कार्य रोका जाए।
सुरक्षा मानकों और स्थानीय निवासियों की आपत्तियों पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए।
प्रशासन तत्काल मौके पर निरीक्षण करे।
हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आम जनता की जान और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🙏 जिलाधिकारी महोदय एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की अपील।
जनहित में आवाज उठाएं, पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर�