Posted On: November 4th 2026, 07:07 am
मुंबई की बदलती दुनिया, एक पुरानी इमारत और अपने घर को बचाने की जिद! फिल्म 'लास्ट मैन इन टॉवर' एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आ रही है, जो अपने घर और उससे जुड़ी यादों को बचाने के लिए पूरी सोसायटी के खिलाफ खड़ा हो जाता है। मनोज बाजपेयी फिल्म में रिटायर्ड टीचर योगेश मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, जो सोसायटी के बाकी लोगों के पुनर्विकास के फैसले से सहमत नहीं है। वहीं दिव्या दत्ता संगीता पुरी और बोमन ईरानी बिल्डर धर्मेन शाह की भूमिका में नजर आएंगे। राणा दग्गुबाती के स्पिरिट मीडिया द्वारा निर्मित और बेन रेखी के निर्देशन में बनी यह फिल्म घर, रिश्तों, इंसानी भावनाओं और बदलते शहरी जीवन के बीच होने वाले संघर्ष को दिखाएगी। अरविंद अडिगा के इसी नाम के चर्चित उपन्यास पर आधारित यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी कि आखिर घर सिर्फ चार दीवारों का नाम है या उससे जुड़ी यादों और रिश्तों का भी। 'लास्ट मैन इन टॉवर' का हिंदी प्रीमियर 6 नवंबर 2026 को देखने मिलेगी
#LastManInTower #ManojBajpayee #BomanIrani #DivyaDutta #OTTRelease #UpcomingMovies #Bollywood #OTTUpdates #HindiMovies