रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 160 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।