Posted On: November 4th 2026, 01:43 pm
"थकते नहीं क्या?
दर्द नहीं होता?
रोज़ रोज़ आते हो
मिलने मुझे इतने दूर से,
जहाँ तक नज़र तो क्या,
हम दोनों के बीच का
कोई नेटवर्क तक नहीं पहुँचता।
कैसे तय कर लेते हो ये फ़ासले?
कैसे अपने बदन को छोड़ के वहीं पर,
आ जाते हो यहाँ?"
मुझ से पूछोगे ये तुम,
यही उम्मीद लिए मैं रोज़
आता हूँ तुम्हारे रूबरू।
हर बार खुलते ही बंद हो जाते हैं
लब तुम्हारे।
और तुम्हें अपने आप से ही लड़ता देख,
रह नहीं पाता मैं तुम से पूछे बिना,
"थकते नहीं क्या?
दर्द नहीं होता?"
- अर्पण क्रिस्टी
[Hindi poetry, hindi poems, kavitayen, emotional poetry, love poem, urdu nazm, urdu poetry, poets society, poets community, poets corner, poetry corner, poetry page, poetry lovers, poets life, poetry is life, poetry lover]
#hindipoetry #hindikavitayen #hindikavita #nazm #urdupoetry