Posted On: October 15th 2021, 07:21 am
चैन स्नैचिंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। हर जिले का यही हाल है और पुलिस प्रशासन का कुछ अता-पता नहीं है। एफआईआर दर्ज की जाती है और उसके बाद कोई खोज खबर नहीं होती अपराधी की।
अभी जो वीडियो आप देख रहे हैं। इसमे एक महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही है। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आते है और महिला के गले में से चैन छिन कर भाग जाते हैं। यह वीडियो कुरुक्षेत्र के शांति नगर का है।
ऐसी वारदात होने के बाद तो ऐसा लगता है कि हमारी माताएं, बहने घर के बाहर ही सुरक्षित नहीं है। पिछले कुछ दिनों से कुरुक्षेत्र में काफी जगह ऐसी ही घटनाये सामने आ रहीं हैं। अपना ध्यान खुद रखें और सावधान रहें।
#kurukshetranews #chainsnatched #robbery #teamharyananewslive #haryananewslive #haryananews #rohtaknews #haryana #rohtak #rohtaknewslive