Posted On: August 25th 2026, 01:45 am
जैसलमेर के बडोड़ा गांव के रहने वाले और जोधपुर के ऐतिहासिक चौपासनी स्कूल व जैसलमेर से शिक्षा प्राप्त करने वाले पुष्पेंद्र सिंह भाटी आज राजस्थान के जाने-माने अभिनेताओं और लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं। वे वर्ष 2013-14 में एस.बी.के. कॉलेज जैसलमेर के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभिनय के साथ-साथ वे एक सोलर कंपनी में सफल कांट्रेक्टर के रूप में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
अपने रॉयल लुक और शाही लाइफस्टाइल के बावजूद हर किसी से बेहद प्रेम और अदब से मिलना उनकी सबसे बड़ी पहचान है। जैसलमेर के प्रमुख नेता और पूर्व जिला प्रमुख रहे दादा श्री भोपाल सिंह जी के परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुष्पेंद्र सिंह भाटी के पास घोड़े रखने का खानदानी शौक है और गौ सेवा करना उनकी विशेष पसंद है। कला, संस्कारों और सफलता का यह अनूठा संगम वाकई बेहद प्रेरणादायक है।
#royalrajasth #marwad #badodaganw #bhati #jaisalmer Load More