Posted On: August 25th 2026, 09:37 am
खरियार रोड—बदलते शहर की नई तस्वीर 🚉🛣️
ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हमारा खरियार रोड आज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। ❤️
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का विकास हो चुका है। जोंक नदी की ओर ओवरब्रिज का निर्माण भी चल रहा है। वहीं सड़क को और चौड़ा एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन के सहयोग से दुकानों और घरों के सामने लगे ऑर्बिस्टर टीना/अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू हुआ है।
साथ ही बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में बेहतर सड़क, रेलवे स्टेशन, ओवरब्रिज और बस स्टैंड के साथ खरियार रोड का स्वरूप और भी सुंदर एवं सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
विकास के इस सफर में थोड़ी असुविधा जरूर है, लेकिन बेहतर भविष्य के लिए यह बदलाव जरूरी है।
हमारा खरियार रोड—विकास की ओर बढ़ता हुआ शहर। 🇮🇳❤️
#KhariarRoad #खरियाररोड #Nuapada #Odisha #Chhattisgarh Load More