Posted On: September 23rd 2026, 06:41 pm
श्रीराम मंदिर आंदोलन की आधारशिला और अयोध्या आंदोलन की प्रेरणाशक्ति रहे पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु हंसेदेवाचार्य जी महाराज के जन्मस्थान दुजाना में उनके सम्मान में भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री महामंडलेश्वर 1008 स्वामी धर्मदेव जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूज्य जगद्गुरु हंसेदेवाचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी श्री 108 महंत लोकेश दास जी महाराज के निवेदन पर नगर जिला परिषद, दुजाना द्वारा इस भव्य द्वार का निर्माण कराया गया।
इस श्रद्धा एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप किए गए इस पुनीत कार्य के लिए नगर जिला परिषद, दुजाना का हृदय से आभार एवं साधुवाद।🙏🚩
#jagadguruhansdevacharyaji
#rammandir #swamidharamdevji #mahantlokeshdasji #haryana