Posted On: October 24th 2026, 02:51 am
30 साल तक फिल्मों में एक ‘पागल’ की तरह व्यस्त रहे आमिर खान, लेकिन इस दौरान अपने बच्चों और परिवार को कीमती समय नहीं दे पाए। सिंगापुर में एक इवेंट के दौरान अपनी जिंदगी के इसी पछतावे को याद करते हुए आमिर खान भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान जब उन्होंने अपनी जिंदगी के बीते 30 सालों के बारे में सोचा, तो एहसास हुआ कि काम में पूरी तरह डूबे रहने के कारण उनके बच्चे बड़े हो गए और कई रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए। आमिर ने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख हुआ। हालांकि, अब पिछले चार सालों से वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए जानबूझकर समय निकाल रहे हैं। अपनी भावनाएं बयां करते हुए आमिर के आंसू छलक पड़े और वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें संभलने का हौसला दिया। 💔🥺
:
:
:
:
:
:
#aamirkhan #instantbollywood #nd
Load More