Posted On: October 13th 2026, 04:20 pm
डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल बनीं I
वीरभूमि अहीरवाल की गौरवशाली धरती की बेटी डॉ. सुधा यादव जी को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
डॉ. सुधा यादव जी का जीवन सादगी, संघर्ष, दृढ़ संकल्प और अटूट राष्ट्रसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल है। उनके पति शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव जी कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। पति के सर्वोच्च बलिदान के बाद भी डॉ. सुधा यादव जी ने अपने कर्तव्यों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को बनाए रखा।
IIT रुड़की से केमिस्ट्री में Ph.D. की उपाधि प्राप्त करने वाली डॉ. सुधा यादव जी महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।
अब कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि अहीरवाल की माटी और हरियाणा के लिए भी गर्व का क्षण है।
डॉ. सुधा यादव जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ।
#facts