Posted On: October 18th 2026, 05:03 pm
यह मेरे बचपन का एक खिलौना है ,जो कि एक कीरिंग स्कूटर है। मेरे पापा ने उस वक़्त सऊदी अरब से भेजा था, जब वो वहाँ रहते थे। जो कि मेड इन ताइवान है, तकरीबन 30-32 साल पुराना । सोचिये क्या क्वालिटी है जो आज भी वैसी ही है। घर के पुराने सामान मे बच्चों को मिला और मैं देखते ही पहचान गया। और मुझे फ़िर से गुज़रा वक़्त याद आ गया ।