Posted On: October 30th 2026, 05:33 pm
वो छोड़ता भी नहीं हाथ मेरा,
और थामता भी नहीं है…
प्यार से बात तो करता है,
पर शायद प्यार करता नहीं है।
किसी और के साथ खड़ा भी नहीं देखना चाहता मुझे,
पर अपने पास बिठाता भी नहीं है।
पराया भी नहीं कहता मुझे,
पर अपनाता भी नहीं है।
मेरा दिल तो लेकर बैठा है,
पर अपना देना चाहता नहीं है।
और रिश्ता तो जोड़ना चाहता है मुझसे,
पर उसे कोई नाम देना चाहता नहीं है…!!
#RishtonKiUljhan #HindiShayari #Mohabbat #AdhooraIshq #UrduPoetry HeartbreakShayari Ishq ShayariLovers UnspokenFeelings
Load More