Posted On: November 2nd 2026, 08:10 am
आज बोनांज़ा स्कूल में पद्माशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क ताइक्वांडो एवं जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित बच्चियों को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनने का संदेश दिया।
मेरा मानना है कि बेटियाँ केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं। उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेटियों के भीतर न केवल सुरक्षा का भाव पैदा करता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है।
इस गरिमामयी अवसर पर श्री दिलीप अरोरा जी, विद्यालय के चेयरमैन श्री गौरव अरोरा जी, प्राचार्या श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव जी, प्रशिक्षक श्री बीरेंद्र सिंह जी, कोच सुश्री दीपिका नामदेव जी एवं सुश्री कुमकुम सिंह जी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
@bjp4india @bjp4mp @jansamparkmp