Posted On: November 2nd 2026, 08:13 am
मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवा दी।
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की देर रात अवैध शराब से भरे संदिग्ध ट्रक को रोकने के लिए पुलिस टीम इंदौर-बैतूल हाईवे पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की और ट्रक का पिछला पहिया थाना प्रभारी दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ गया।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी का इस तरह ड्यूटी के दौरान जान गंवाना पूरे पुलिस विभाग और प्रदेश के लिए दुखद है।
कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳💐
Load More