Instagram story viewer> @rekhakhan_20> Posts
POSTS STORIES REELS TAGGED
मां तुझे सलाम ❤️🥰🤗🥹
Happy Mother’s day 

मात्र 33 साल की उम्र में हमारी माँ के हाथों से पिताजी का साथ छूट गया।
एक जनवरी की सुबह पिताजी ऑफिस गए, लेकिन फिर कभी घर वापस नहीं लौटे। माहिम के एक ट्रेन हादसे में उनका निधन हो गया।

उस एक हादसे ने हमारी पूरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
माँ ज़्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थीं और हम 6 भाई-बहन थे। सबसे छोटी वनीता रावत तब सिर्फ़ 8 महीने की थी।

माँ ने हमें बेहिसाब मेहनत, संघर्ष और तकलीफ़ों के बीच पाला।
कई बार घर में खाने तक के पैसे नहीं होते थे, तब महीनों तक आटे में शक्कर घोलकर गरम करके हमें पिलाया।
वे फैक्ट्री से 100 शर्ट लातीं, उनके धागे काटतीं और तब जाकर कुछ पैसे मिलते।

लेकिन सबसे कमाल की बात यह रही कि उन्होंने हमें कभी भी “बेचारा” महसूस नहीं होने दिया।
उन्होंने ठान लिया था कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएँ, वे अपने बच्चों को अपनी तरह अनपढ़ नहीं रहने देंगी।

फिर शुरू हुआ उनका वह असंभव-सा मिशन —
अपने बच्चों को पढ़ाना, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना और ज़िंदगी में किसी काबिल बनाना।

उन्होंने हमेशा हमारा स्वाभिमान ऊँचा रखा।
घर में कितने भी दुख क्यों न हों, माँ अपनी मिमिक्री और हँसी से हमें खूब हँसाती थीं।
उनकी वही हँसी, वही जज़्बा हमें ज़िंदगी के आँसुओं से लड़ने की ताकत देता रहा।

ऐसी हमारी माँ के लिए अब क्या ही कहें…
बस इतना ही —

We Love You Maa ❤️
माँ, तुझे सलाम।

#MothersDay #HappyMothersDay #Maa #MaaTujheSalaam #MotherLove StrongMother SuperMom Inspiration Family UnconditionalLove MomStrength RekhaKhan by @rekhakhan_20
45
5 months ago
Download
Family bond! Happy Birthday @rekhakhan_20 @director.yatindra @prabhatrawat75 @dhananjay.rawat.980 @rawatdevyani8 taken in Mumbai, Maharashtra by @rekhakhan_20
42
9 months ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up