स्कूटी पर टांगा हेलमेट, खुद गुटखा चबाते रहे युवक… पुलिस ने रोका तो समझाकर भेजा
हापुड़ और गाजियाबाद के बीच पुलिस चेकिंग के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया। एक युवक स्कूटी चला रहा था, लेकिन हेलमेट पहनने के बजाय स्कूटी पर टांग रखा था और आराम से गुटखा चबाते हुए जा रहा था।
जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, युवक उसी अंदाज में गुटखा चबाता रहा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर हेलमेट न पहनने को लेकर समझाया और बताया कि हेलमेट लगाना केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
काफी देर तक समझाने के बाद युवक ने पुलिस की बात सुनी और आखिरकार हेलमेट पहनकर वहां से रवाना हो गया। पुलिस ने इस दौरान उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org
ईमेल:
[email protected]
Hashtags:
#Hapur #TrafficPolice #HelmetAwareness #RoadSafety