Instagram story viewer> @_abhinav_deep> Posts
POSTS STORIES REELS TAGGED
राष्ट्रीय कला मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिनव दीप जी के जोधपुर प्रांत के दो दिवसीय प्रवास के दौरान कला, साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

इस अवसर पर एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर में ‘शब्द रंग साहित्य महोत्सव–2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही, प्रसिद्ध कलाकार एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ज्योति स्वरूप शर्मा जी से भेंट तथा जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा जी इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे कला-संस्कृति के आयोजन एवं संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा हुई।

#RashtriyaKalaManch #Shabdarang2026 #ArtAndCulture #jodhpur taken in Jodhpur, Rajasthan, India. by @_abhinav_deep
0
3 hours ago
Download
प्रवास

जोधपुर प्रांत के दो दिवसीय प्रवास के दौरान एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर में राष्ट्रीय कला मंच, अवध प्रांत द्वारा आयोजित होने जा रहे ‘शब्द रंग साहित्य महोत्सव–2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया।

प्रवास के दौरान प्रसिद्ध कलाकार एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ज्योति स्वरूप शर्मा जी से भेंट कर उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया। स्वर्ण से निर्मित उनकी पेंटिंग्स की अद्भुत कलात्मकता, सूक्ष्मता एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति अत्यंत प्रभावशाली रही। उनकी कला भारतीय कलात्मक परंपरा की विशिष्टता और कलाकार की साधना का सुंदर उदाहरण है।

 जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा जी से भेंट कर राष्ट्रीय कला मंच की गतिविधियों, संगठनात्मक विस्तार तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में संभावित सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे। taken in Jodhpur (Rajasthan) by @_abhinav_deep
1
10 hours ago
Download
कला आचार्य प्रदर्शनी 2026 लखनऊ /प्रयागराज क्षेत्र की कुछ झलकियां 

#artofvisuals #artlover #exhibition #artforsale taken in Lal Baradari Bhawan by @_abhinav_deep
1
4 days ago
Download
शब्द रंग — साहित्य महोत्सव 2026 

साहित्य, कला और संस्कृति के समागम का संदेश लेकर राष्ट्रीय कला मंच, अवध प्रांत द्वारा आयोजित होने जा रहे ‘शब्द रंग — साहित्य महोत्सव 2026’ के पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ प्रांत कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिनव दीप जी , प्रांत संगठन मंत्री श्री अनुज श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत प्रमुख श्री मनोज सिंह जी एवं प्रांत सहमंत्री सुश्री मानसी नामदेव जी उपस्थित रहे।

📅 दिनांक: 24–25 अक्टूबर 2026
📍 स्थान: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या (उत्तर प्रदेश)

इस साहित्य महोत्सव के अंतर्गत परिचर्चा, काव्य संध्या, पुस्तक चर्चा एवं विमोचन, पुस्तक मेला, साहित्य आधारित प्रदर्शनी, युवा चौपाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विविध रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

‘शब्द रंग’ केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं, साहित्यकारों, कलाकारों और विचारशील व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाकर साहित्य, कला एवं भारतीय संस्कृति के विविध आयामों को अभिव्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। by @_abhinav_deep
3
4 days ago
Download
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नूतन पूर्णकालिक कार्यकर्ता वर्ग (उत्तर व उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक खाटूश्यामजी, जयपुर प्रांत में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से आए नूतन पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं से संवाद करने तथा उनके अनुभवों, संगठनात्मक कार्यों और विचारों को जानने-समझने का अवसर मिला।

#abvp #rkmindiaorg #प्रवास taken in Khatu Shyam Ji , Rajasthan by @_abhinav_deep
0
6 days ago
Download
श्याम तेरी चौखट पर सारी दुनिया का आना-जाना है।
कलियुग में हर भक्तों का बस यही तो एक ठिकाना है। 

।। मेरा सर्वेश्वर , मेरा श्याम ।।
।। जय श्री श्याम ।।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
#khatushyamji❤️
#khatushyambaba
#shyambaba
#jaishreeshyambaba❤️ 
#खाटूश्यामजी taken in Shri Khatu Shyam Ji, Rajasthan श्री खाटूश्याम जी, राजस्थान by @_abhinav_deep
20
7 days ago
Download
रंगों, कल्पनाओं और कला-साधना की कुछ खूबसूरत झलकियाँ! 🎨✨

राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘कला आचार्य प्रदर्शनी–2026’ (लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्र) का 3 दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष प्रदर्शनी में कला शिक्षकों की अद्भुत सृजनात्मक प्रतिभा देखने को मिली, जहाँ चित्रकला, मूर्तिशिल्प, ग्राफिक, रेखाचित्र और छायाचित्र जैसी विभिन्न विधाओं की उत्कृष्ट कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वरिष्ठ कलाकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी और अकादमी के प्रतिनिधि निदेशक श्री विजय कुमार श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री अभिनव दीप जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कला और गुरु की इस अप्रतिम साधना को नमन! 🙏

#KalaAcharya2026 #LalitKalaAkademi #UPArt #ArtExhibition #Lucknow Prayagraj IndianArtists ArtAndCulture taken in Lal Baradari Bhawan by @_abhinav_deep
0
10 days ago
Download
🎨 कला आचार्य प्रदर्शनी–2026 का  समापन

राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘कला आचार्य प्रदर्शनी–2026’ (लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्र) का तीन दिवसीय आयोजन कला शिक्षकों की सृजनात्मक प्रतिभा के सफल प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कलाकार एवं डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के ललित कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी रहे।

इस अवसर पर श्री विजय कुमार श्रीवास्तव जी, प्रतिनिधि निदेशक, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदर्शनी में लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्र के कला शिक्षकों की 56 कलाकृतियां चित्रकला, ग्राफिक, रेखाचित्र, मूर्तिशिल्प, लोकचित्र एवं छायाचित्र सहित विभिन्न विधाओं में प्रदर्शित की गईं। 

कार्यक्रम का संयोजन श्री अभिनव दीप जी, सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में किया गया।

अकादमी कला शिक्षकों की सृजनात्मक ऊर्जा, कला-साधना और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए ऐसे मंचों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।

.
.
.
.
.
.
.
.
.
#exhibition #artist #artlover #artofvisuals #kala taken in Lal Baradari Bhawan by @_abhinav_deep
3
10 days ago
Download
आज संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री अश्विन दलवी जी (अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुर-बहार वादक) भाई साहब से भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।

भारतीय कला और संस्कृति हमारे लिए केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की चिरंतन चेतना, समाज की स्मृति और पीढ़ियों से प्रवाहित संस्कारों की जीवंत परंपरा है। इसी व्यापक दृष्टि को केंद्र में रखते हुए कला, संस्कृति, संगठन और राष्ट्रजीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भाई साहब के अनुभवों से प्राप्त मार्गदर्शन ने यह विश्वास और दृढ़ किया कि संगठन जब संस्कृति की जड़ों से जुड़ता है और संस्कृति जब समाज के बीच उतरती है, तब उसके माध्यम से राष्ट्रजीवन में स्थायी परिवर्तन की आधारभूमि तैयार होती है। by @_abhinav_deep
2
10 days ago
Download
कला आचार्य प्रदर्शनी-2026 का भव्य शुभारंभ(लखनऊ-प्रयागराज क्षेत्र)

कला, सृजन और कला शिक्षा के समागम के रूप में 'कला आचार्य प्रदर्शनी-2026' का शुभारंभ राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं कला निकेतन सोसाइटी[कलांश आर्ट स्टूडियो], उत्तर प्रदेश तथा आर्टिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में राज्य ललित कला अकादमी परिसर स्थित लाल बारादरी भवन, लखनऊ में 29 सितम्बर 2026 को हुआ।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अनूप कुमार गुप्ता जी, माननीय सभापति, संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति, उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. पूर्णिमा पाण्डेय जी, पूर्व कुलपति, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र मिश्रा जी, उपाध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदर्शनी में लखनऊ-प्रया� taken in Lalit Kala Akademi by @_abhinav_deep
8
13 days ago
Download
राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं कला निकेतन सोसाइटी, उत्तर प्रदेश तथा आर्टिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में अकादमी परिसर, लाल बारादरी भवन, लखनऊ में आयोजित कला आचार्य प्रदर्शनी की कुछ झलकियां 

#artlover #artofvisuals #artist #exhibition taken in Lal Baradari Bhawan by @_abhinav_deep
4
13 days ago
Download
📚 Shabdarang Literature Festival📚
A warm welcome to everyone! 
You are cordially invited to the “Shabdarang” Literature Festival, organized by the Rashtriya Kala Manch Awadh.
📅 Date: 24th and 25th October 2026
📍 Venue: Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University, Ayodhya

🌟 Special Highlights:

 * Discussion Session: Deliberations on contemporary topics.
 * Poetry Evening: Poetry recitations by renowned and emerging poets.
 * Literature-themed exhibition.
 * Youth Forum: A special session for budding writers and poets.
 * Opportunity for participants to present thier poetry.
 * Cultural performances.

https://forms.gle/DLG69nt4REx7aT5i8 

Registration Fee: ₹200 (Includes registration kit, participation certificate, meals, and accommodation)

Scan the QR code or touch the link on the provided poster for more information and registration!

#literature #abvpvoice #rashtriyakalamanch #festival taken in Ayodhya City by @_abhinav_deep
15
13 days ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up