Instagram story viewer> @ashmitasingh772> Posts
635
followers
1
following
✍️writer 📝
उम्मीदों को ज़िंदा रखो, संघर्ष और धैर्य आपको मंज़िल तक ज़रूर ले जायेंगे
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
ओ मुहब्बत ही क्या...
जिसमें ख़ुद को सस्ता ना किया जाए। taken in Dream World by @ashmitasingh772
13
a year ago
Download
चैन से सो रहे हैं ओ चुरा कर निंद हमारी,
यहां करवट बदल रही है आरज़ू हमारी।
✍️Ashmita Singh taken in New York City , USA by @ashmitasingh772
23
8 hours ago
Download
ख़ुद को मशरूफ़ रखो ताकि किसी की याद कम आए।
✍️ अश्मिता सिंह 
💫🌸💫 by @ashmitasingh772
35
18 hours ago
Download
#ख़ामोशी by @ashmitasingh772
32
a day ago
Download
'#ह्यूमन_ऑनलाइन' (Human Online) की युवा रिपोर्टर #गरिमा_सिंह ने अपनी बेबाक और फ्लूएंट ग्राउंड रिपोर्टिंग से सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचा रखा है। 
मुझे बहुत पसंद है ऐसी बेटियां 😊जो अलग-अलग क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं अपनी काबिलियत को दर्शा रही हैं । बिना डरे सच्चाई जनता के सामने ला रही हैं।👏
 रैलियों और विरोध-प्रदर्शनों की तपती ज़मीन पर उतरकर वह जिस आत्मविश्वास से रिपोर्ट करती हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। 
  उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका बेहद सरल, स्पष्ट और सहज इंग्लिश बोलने का लहजा है इतना आसान कि देश का आम नागरिक भी उनकी बात को पल भर में समझ जाए।
 उनकी इस धारदार और नेचुरल पत्रकारिता को देखकर आज सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि मुख्यधारा की टीवी एंकर्स को भी गरिमा से चिल्लाने के बजाय बात करने का शालीन और गरिमामयी सलीका सीखना चाहिए।
 शानदार कम्युनिकेशन स्किल्स और बेखौफ अंदाज़ दर्शकों और श्रोताओं को अपनी खींच रहा है। इतनी कम उम्र में इतनी प्रतिभा काबिले तारीफ--🩷
आपको हर किसी की दुआ लगे-- यूं ही आगे बढ़ते रहो--हार्दिक मंगल कामनाएं 🌹 आज देश को आप जैसी बेटियों की जरूरत है 😊
#SocialNews #GarimaSingh #human0nline 
@ashmitasingh772 
@its_ashmita_ash

फोटो&न्यूज़ --गूगल साभार taken in Singrauli City, MP, India by @ashmitasingh772
0
2 days ago
Download
आज़ाद हैं वे परिंदे 🕊️ जिन्हें मेरा दिल पिंजरा लगता है ✨ 

💫✍️🕊️✨❤️ by @ashmitasingh772
30
2 days ago
Download
एक शायरी 👇 
✨✨

तुम किसी और के बेशक बन जाओगे,
मग़र सज़ा कर लबों पर नाम तेरा 
तुझे मैं गुनगुनाऊंगी 
पुकारोगे जब भी तुम मुझे, दावा है मेरा 
तोड़ के सभी पाश , मैं तेरे पास आऊंगी।
✍️ अश्मिता सिंह taken in New York City by @ashmitasingh772
40
3 days ago
Download
उपजाता है क्यों प्रेम को ईश्वर 
विरह - वियोग हैं जहां प्रबल।

सिंच - सिंच आंसूओं से प्रेम लता 
जन है स्वयं सूख जाता।

पूछो किसी प्रेमी से प्रेम क्या है 
जीता है जो मर -मर निरंतर।

खटकता है प्रेम सबकी आंखों में 
प्रेम - परिंदे जीते हैं सदैव डर -डर 

प्रेम है बरसता सावन 
प्रेम ही है उजड़ा पतझड़।

प्रेम नहीं है वन सदाबहार 
प्रेम  है न निर्जन मरुस्थल 

✍️✍️ अश्मिता सिंह 
#हिन्दी_पद्य taken in Singrauli,m.p by @ashmitasingh772
28
3 days ago
Download
नाक़ाम इश्क़ ✨ by @ashmitasingh772
40
3 days ago
Download
बात- बात पर हे अंतर्मन! तूं क्यों भय खाता है,
बात - बात पर हे अंतर्मन! तूं आर्द्र नयन क्यों कर जाता है।

उपजा है अगर कोई विद्रोह तो 
यूं ही नहीं उपजा होगा,
देह पर चिर लगा कर कोई 
कलेजे को देह से खींचा होगा,
खुलकर कर विद्रोह तूं 
विद्रोह से तूं क्यों कतराता है।
बात बात पर हे अंतर्मन! तूं क्यों भय खाता है।

जो रूठ गए हैं उन्हें क्यों मनाता है,
जो आगे बढ़ गए हैं उन्हें क्यों आवाज लगाता है,
अंधकार में अपनी ही परछाई साथ छोड़ देती है,
तूं दूसरों से उम्मीद क्यों लगाता है।
बात बात पर हे अंतर्मन! तूं भय क्यों खाता है।

है तूं स्वयं अंबरमणि,,
अपने भीतर झांक कर देख,
है सामर्थ्य तुझमें रात को दिन बनाने की 
है सामर्थ्य तुझमें क्षणिक तम को हर जाने की 
 दूसरों से दीपक उधार तूं क्यों लेता है।
बात बात पर हे अंतर्मन! तूं भय क्यों खाता है।
✍️ अश्मिता सिंह taken in Waidhan City H.Q. of Singrauli District by @ashmitasingh772
34
4 days ago
Download
अपनी राय कमेंट में दीजिए।
#माँ_दुर्गा taken in Singrauli,m.p by @ashmitasingh772
8
4 days ago
Download
इक ताज़ा ग़ज़ल -
✨💫✨🕊️

होगी मोहब्बत हमसे उनको तो लौट ही आयेंगे,
मानने अब हम  उनको नहीं जाएंगे ।

रहा यही सुलूक उनका तो,
एक रोज़ हम बिखर ही जाएंगे।

ग़रज़ क्या है भला उनको हमें मनाने की,
हमसे बेहतर उनको दिलदार मिल जाएंगे।

मुनासिब नहीं समझते ओ मिरे से गूफ्तगू करना,
यकीं है उनको, उन्हें छोड़कर हम नहीं जाएंगे।

सकूं के फ़िराक़ में ओ मेरे से दूर हो रहे हैं,
मसअला है कि क्या ओ सकूं से रह पाएंगे।

धड़कते हैं आप कलेजे में हर बख़त,
ग़र आप न रहे इसमें तो जुदा हम ख़ुद से हो जाएंगे।

उनके वास्ते तुमने बदल दिया मयार अपना *अश्मिता*
अब देखना लोग कैसे - कैसे इल्ज़ाम तुझ पर लगाएंगे।

✍️ अश्मिता सिंह 
स्वरचित, मौलिक रचना ✍️✍️✍️ 
#ग़ज़ल taken in Waidhan City H.Q. of Singrauli District by @ashmitasingh772
35
5 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up