Instagram story viewer> @dimrimadhu> Posts
POSTS STORIES REELS TAGGED
जो हाल नीचे दिए गए  वीडियो में अपने घर का कूड़ा और पॉलीथिन थैलियों को फेंकने और बिखेरने का है वैसा ही ठीक देहरादून न्यू सचिवालय कॉलोनी ,केदारपुर दून यूनिवेर्सिटी रोड का है।ये तो ज्ञात  है कि कॉलोनी में भी प्रतिदन प्रातः काल नगर निगम कूड़ा संकलित करने के लिए गाड़ी आती है जो स्वच्छता अभियान के मधुर गीत से अपने आने की सूचना देती है।सम्भवत: कुछ ही लोगों द्वारा इसमें कूड़ा -कचरा दिया जाता है।शेष अपना कूड़ा-कचरा दून यूनिवर्सिटी रोड के किनारे ही फेंक कर चले जाते हैं ।कुछ तो पैदल चलकर लाते हैं शेष घर से बाहर जाते समय अपने वाहन से चलते चलते ही दूर से फेंक कर चले जाते हैं जिसे कुछ देर बाद सड़क के जानवर कुछ खाने के चक्कर में उसे बुरी तरह से और भी फैला देते हैं।
वहाँ से पैदल गुजरना नामुमकिन हो जाता है।मास्क लगाने पर भी इस दुर्गंध से नहीं बचा जा सकता।अतः थोड़ी सी दूरी के लिये भी वहां वाहन से जाना पड़ता है।
हद तो तब  हो गयी जब अभी हाल ही में हारकर नगर निगम को इन गैरजिम्मेदार कूड़ा फेंकने वाले लोगों के लिये एक सफाई कर्मचारी को निगरानी के लिए तैनात करना पड़ा।अब उस जगह के सामने वह कर्मचारी बैठा दिखाई देता है। उसे खाली बैठा देखकर ही हमें उसके द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई।
मेरा अपना एक सुझाव अथवा विचार है और देहरादून नगर निगम से सविनय निवेदन है कि बिजली के बिल की भांति ही निगम कूड़ा निस्तारण बिल भी आवश्यक रूप से लेना आरम्भ कर दे ताकि हर नगर निवासी मजबूरन कूड़ा निगम की गाड़ी को ही  सुपुर्द करें।
शायद यह एक नई शुरूआत नगर को स्वच्छ रखने में सहायता कर सके। by @dimrimadhu
0
a year ago
Download
 by @dimrimadhu
1
a year ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up