Instagram story viewer> @happynegi8079> Posts
816
followers
955
following
آنکھیں کھلیں چہرہ دکھا ہم نے بھی کی جاری غزل
مصرعے ہوئے آمد ہوئی ہم پر ہوئی طاری غزل
مہیشور
POSTS STORIES REELS TAGGED
#ghazal

ग़म और ख़ुशियाँ मत साझा कर
मेरी आँखों में देखा कर

सीने से बस लग जा सीधे
नम आँखों से मत बोला कर

तेरा तुझ में कुछ तो रख ले
इतना मुझ को मत चाहा कर

इश्क़ का पैकाँ मार दे दिल पर 
तीर आँखों के मत ज़ाया कर

नज़्म की सूरत पाने वाली
मुझ को शायर मत बोला कर

सर पर रख बादल की टोपी
फूलों के जूते पहना कर

🖋️ महेश्वर by @happynegi8079
19
a year ago
Download
ग़ज़ल 🖊️ 

शबे जुदाई ख़िज़ाँ की रुत में तड़प उठे तो जलाई सिगरेट 
उदास आँखें फ़ुग़ाँ के मोती बरस पड़े तो जलाई सिगरेट

हमारा ग़म था हमारी आँखें न अश्क आए जो याद आई
उसे लिखी इक ग़ज़ल को पढ़कर बिलख पड़े तो जलाई सिगरेट
 
अजब ग़ज़ब थी नई जवानी किसी की हमने न बात मानी
नई जवानी नया सफ़र था फिसल गये तो जलाई सिगरेट

दहकता सीना बरसती आँखें भरी जवानी फ़िराक़े जानाँ
घना अँधेरा तड़पती यादों के दो बजे तो जलाई सिगरेट 

मुफ़ाइलातुन के रुक्न पर ही शुरू तो कर दी थी इक ग़ज़ल पर
किसी भी ऊले पे सारे सानी नहीं लगे तो जलाई सिगरेट

🖋️ महेश्वर

#rekhta_foundation #rekhta #rekhta2025 #shayari #ghazal #urdu #urdupoetry #shayarireels❤️ #poetry #kavita taken in Sarai Kale Khan by @happynegi8079
63
10 months ago
Download
 by @happynegi8079
19
10 days ago
Download
#shayarireels taken in Kharar, Punjab by @happynegi8079
28
11 days ago
Download
“Main bhi yahin kahin hoon…” 🎙️✨

Maheshwar Singh ki awaaz mein kuch alfaaz aise,
jo sirf sune nahi jaate… seedha dil ko chhoo jaate hain. ❤️

Ek sher, kuch ehsaas, aur yaadon se bhari ek khoobsurat shaam. 🌙

SHAM-E-ADAB

An evening of Urdu Shayari, Poetry & Ghazals.

📍 North Studio Live, Kharar
🎬 Powered by Cinemix Labs

🎬 Full Video Now Available on YouTube.

#ShamEAdab #MaheshwarSingh #UrduShayari #UrduPoetry #Ghazal #Shayari #PoetryLovers #HindiPoetry #PoetryNight #Kharar #NorthStudioLive #CinemixLabs #LivePoetry #PoetryEvent #Adab #Mehfil #ShayariLovers #GhazalLovers #PunjabEvents #MohaliEvents #KhararEvents by @happynegi8079
56
14 days ago
Download
Nazm - Sher
🖋️ Maheshwar

नज़्म - शेर 

दिल में मिसरा बैठ गया है
दरवाज़ा भी बंद पड़ा है
अन्धेरे का क़हर है हर सू
चीख़ रहा है यार तसव्वुर
इल्म की गर्दिश झेल रहा हूँ
अक़्ल का ताला खोल दिया है
ओढ़ रहा हूँ दुख का कंबल
शोर मचाती है दीवारें
साँसें चलती हैं गुट गुट कर 
फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन
पहुँच चुका हूँ इक सहरा में
अपना चाक गिरेबाँ लेकर
ज़ेहनो दिल की इस वहशत में
नया नया इक शेर हुआ है

🖋️ महेश्वर taken in Gurgaon , New Delhi by @happynegi8079
20
20 days ago
Download
 by @happynegi8079
7
a month ago
Download
दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से

-hafiz Hoshiarpuri

.
.
.
 Shayari, Friends, poet, pietistic, Live stage shows, mushairas 
.
.
.
#shayaris #rekhta #poetistic #urdupoetrylover taken in Gurgram, Haryana, Delhi NCR by @happynegi8079
19
a month ago
Download
Jaise bachchi paali hai❤️

@happynegi8079 

#urdupoetry #shayari #poetry #urduadab #poetrycommunity by @happynegi8079
48
a month ago
Download
@happynegi8079 | महेश्वर सिंह 
तपती रेत पे गीला दिल
पूरी आँच पे पकता दिल

आ पहुँचा है उसके घर
साकित पैरों चलता दिल

लिखने को फ़ुर्क़त आमद
और लगेगा दुखता दिल

तेरा दिल है तेरा दिल
मेरा सर है मेरा दिल

आ बैठा है बिस्तर पर
गीले पैरों सूखा दिल

इक बोसे की भीख नहीं 
है इक ख़ाली कासा दिल

टाँग रखा है इस पे सर
कर रक्खा है बरछा दिल

रात पसरती है दिन में
है मेरा इक बेड़ा दिल by @happynegi8079
11
a month ago
Download
Sahitya Akademi Chandigarh ❣️

नज़्म - तुम्हारी नज़्म 

सन्नाटे का इक जंगल है
चूँ तक की आवाज़ नहीं है 
शाख़ पे बैठा है इक उल्लू 
देख रहा है जंगल हर सू 
चाँद बहुत हल्का है इस शब
जिसने बादल ओढ़ लिया है
ख़ौफ़ ज़दा है वो मंज़र से 
जिसने अजगर देख लिया है
आँखें जिसने खोल रखी हैं
देख रहा है कौन आता है 
होती है इक मद्धम हलचल 
काँप रही है अब ये धरती
आती है इक जिस्म की ख़ुश्बू
ताक में बैठा है वो उसके
बढ़ती है अब दिल की धड़कन
तेज़ है अब क़दमों की आहट
और अचानक उसके आगे 
कूद पड़ी है हिरणी यक-दम 
कूद रही है पहलू में जो
क्या लगता है क्या होना है 
जैसा चाहो वैसा सोचो 
अब ऐ मुझ को सुनने वालो
मैं हूँ सामे तुम हो शायर
नज़्म तुम्हारी कर लो पूरी

🖋️ महेश्वर by @happynegi8079
21
2 months ago
Download
 by @happynegi8079
14
4 months ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up