Instagram story viewer> @hemanttalks_> Posts
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
Happy Friendship Day doston ♥️
.
.
.
#friendshipday 
@hemanttalks_ follow for more by @hemanttalks_
30
2 months ago
Download
भारतीय 🇮🇳
हम सब भारतीय है ✊
हम सब भारत है 🇮🇳 

जय हिंद, जय भारत, जय संविधान 🇮🇳 

पुस्तक : मन की मिट्टी से एक रचना 
शीघ्र प्रकाश्य : समृद्ध प्रकाशन से @samriddh_publication by @hemanttalks_
66
2 months ago
Download
🌱 क्यों पढ़ें “मन की मिट्टी”? 📖

क्योंकि यह सिर्फ कविताओं की किताब नहीं,
यह मन के भीतर उगते भावों की कहानी है।

कहीं प्रेम की कोमलता मिलेगी,
कहीं समाज से जुड़े सवाल,
कहीं आत्मचिंतन और आत्मसंवाद…
और कहीं शायद आपको अपना ही कोई अनकहा एहसास मिल जाए।

“मन की मिट्टी” में मैंने अपने अनुभवों और भावनाओं के बीज बोए हैं,
अब उन्हें आपके मन की मिट्टी में जगह मिलने की प्रतीक्षा है। 🌱

मन की मिट्टी — जहाँ हर कविता एक बीज है और हर भाव एक पौधा। ❤️

📖 पढ़िए, महसूस कीजिए और बताइए—
इस मिट्टी में आपको अपना कौन-सा भाव मिला?

#मनकीमिट्टी #कवितासंग्रह #हिंदीकविता #हिंदीसाहित्य #किताबें by @hemanttalks_
96
13 days ago
Download
📚🌱 एक लेखक के लिए इससे खूबसूरत पल और क्या होगा!

आख़िरकार मेरी पहली पुस्तक ‘मन की मिट्टी’ की लेखकीय प्रतियाँ मुझे प्राप्त हो गई हैं। ❤️

यह सिर्फ़ एक पुस्तक नहीं, बल्कि मेरे मन में लंबे समय से पल रहे भावों, अनुभवों और शब्दों का एक छोटा-सा संसार है।
जहाँ हर कविता एक बीज है और हर भाव एक पौधा। 🌱

मेरी इस पहली साहित्यिक यात्रा को आकार देने के लिए समृद्ध पब्लिकेशन @samriddh_publication का हृदय से आभार। 🙏

अब इन प्रतियों को हाथों में थामकर जो खुशी महसूस हो रही है, उसे शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल है।
उम्मीद है ‘मन की मिट्टी’ आपके मन में भी अपने लिए एक छोटी-सी जगह बना पाएगी। ❤️📖

मन की मिट्टी — हेमंत कुमार मेघवाल @hemanttalks_
कविता-संग्रह

#मनकीमिट्टी #हेमंतकुमारमेघवाल #समृद्धपब्लिकेशन #हिंदीसाहित्य #कवितासंग्रह by @hemanttalks_
0
14 days ago
Download
राधाष्टमी के शुभ अवसर पर नई कृति | मन की मिट्टी (कविता संग्रह)
अब पाठकों के लिए उपलब्ध 💯✨

पुस्तक मन की मिट्टी अमेज़न लिंक 🖇️

https://amzn.in/d/0fbeewIR

पुस्तक मन की मिट्टी फ्लिपकार्ट लिंक 🖇️

https://dl.flipkart.com/s/idOvXBNNNN

मन की मिट्टी
“जहाँ हर कविता एक बीज है और हर भाव एक पौधा।”

लेखक: हेमंत कुमार मेघवाल @hemanttalks_

‘मन की मिट्टी’ केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि मन के भीतर अंकुरित होते भावों, विचारों और अनुभूतियों की एक संवेदनशील यात्रा है। समय के साथ मन में संजोए गए अनुभवों को शब्दों का आकार देते हुए इस कृति में कवि ने अपने भीतर के संवाद को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।
इन कविताओं में कहीं प्रेम की कोमल अनुभूति है, कहीं समाज के प्रश्नों की आहट, तो कहीं आत्मचिंतन और आत्मसंवाद की गहराई। हर कविता मन की उस मिट्टी को छूती है, जहाँ भाव धीरे-धीरे जन्म लेते हैं, आकार पाते हैं और फिर शब्दों के रूप में पाठकों के सामने खिल उठते हैं।

यहाँ कवि के अनुभव हैं, उसकी संवेदनाएँ हैं, उसके प्रश्न हैं और जीवन को देखने की उसकी अपनी दृष्टि भी।

‘मन की मिट्टी’ में बोए गए ये भावों के बीज अब पाठकों के मन में अपनी जगह बनाने को तत्पर हैं।

आशा है, इन कविताओं में पाठक कहीं अपना अक्स, कहीं अपनी स्मृति और कहीं अपने मन की आवाज़ अवश्य पाएँगे।

एक नई कृति…
मन की मिट्टी से निकले भावों की, शब्दों में खिले अनुभवों की।

समृद्ध पब्लिकेशन 
समृद्ध साहित्य • समृद्ध हिंदी by @hemanttalks_
93
23 days ago
Download
📚🌱 नन्हे हाथों में ‘मन की मिट्टी’ ❤️

शगुन, शौर्य और ईरा जैसे नन्हे पाठकों के हाथों में जब ‘मन की मिट्टी’ पहुँचती है, तो लगता है जैसे शब्दों के बीज सही मिट्टी तक पहुँच रहे हैं। 🌱📖

इन मासूम हाथों में किताब देखकर मन में बस एक ही सवाल आता है—
आपने अपनी प्रति ऑर्डर की या अभी भी सोच रहे हैं? 😊

अगर नहीं की है, तो अब देर कैसी?
‘मन की मिट्टी’ — जहाँ हर कविता एक बीज है और हर भाव एक पौधा। 🌿

📖 अपनी प्रति आज ही मँगाइए और साहित्य की इस यात्रा का हिस्सा बनिए।

लेखक: हेमंत कुमार मेघवाल 🍁 @hemanttalks_

#मनकीमिट्टी #हेमंतकुमारमेघवाल #हिंदीसाहित्य #कवितासंग्रह #किताबें by @hemanttalks_
57
19 days ago
Download
नमस्कार दोस्तों आज हम जिस पुस्तक की बात करने वाले हैं 

पुस्तक : एकांत में बग़ावत 
लेखक : अभिजीत सिंह तोमर @muntazir_shadwal
प्रकाशन : समृद्ध पब्लिकेशन @samriddh_publication
विधा : कविता संग्रह 
समीक्षक : हेमंत 🍁 @hemanttalks_

पुस्तक "एकांत में बगावत"  अपनी शीर्षक के माध्यम से ही बहुत कुछ कह जाती है, यह उस एकांत में बगावत की बात करती है, जो मनुष्य के भीतर की बेचैनी और शोर से जन्म लेती है। 
इस संग्रह की कविताएं आंतरिक उत्तल-पुथल की अभिव्यक्ति हैं, जिन्हें बहुत ही सरल और सहज भाषा में रची गई है ।
इन कविताओं की विशेषता यह है कि यह पाठक को केवल अपने भावों से परिचित नहीं करती बल्कि उसके मन में भी एक ऐसा एकांत खोजती है, जहां वह स्वयं से संवाद स्थापित कर सके। 

इस संग्रह में जीवन के अनेक पक्षों को समेटा गया है - 'चांद मुझे देखता है हर रात' जैसी कविता में चाँद के माध्यम से होने वाला संवाद पाठक को अपनी ओर आकर्षित करता है। चांद के विभिन्न रूपों और उससे जुड़ी अनुभूतियों को जिस तरह से प्रस्तुत किया गया है, वह मन को ठहरकर सोचने का अवसर देता है।

वहीं 'सफाईकर्मी' में व्यवस्था भ्रष्टाचार और राजनीति के उन पहलुओं को शामिल किया गया है जिन पर विचार करना आवश्यक है। 
इस प्रकार से संग्रह की कविताएं अपने अलग दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित करती है, तो 'गमले का पौधे' के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता दिखाई देती है। 

इसके अतिरिक्त माता-पिता पर लिखी गई कविताएं भी विशेष रूप पारिवारिक संबंधों को सुंदर अभिव्यक्ति देती है।

कविता संग्रह में मरीचिका, मनुष्यता, दुनिया का सबसे बड़ा जंगल, युद्धविराम, सफाईकर्मी, मेरी माँ ! काश तुम आजाद होती जैसी कविताओं के साथ पिता पर लिखी गई रचनाएं हमारा ध्यान आकर्षित करती है।

इन कविताओं में सामाजिक यथार्थ है, मानवीय संवेदना है, प्रकृति है, पर्यावरण है और आत्मचिंतन के विविध स्वर सुनाई देते हैं।

मेरे लिए संग्रह की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि इसकी कविताएं अपने शीर्षक को सार्थक करती हैं। 

"एकांत में बगावत" केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर उठ रहे बेचैनी और विचारों से संवाद करने का एक अवसर है। कवि ने अपने एकांत में जन्मे भाव को शब्द दिए हैं, ताकि पाठक भी अपने मन में एकांत को पहचान सके और अपने मन में उठ रहे शोर से बातचीत कर सके। 

Review Continue in Pin Comment.. by @hemanttalks_
24
4 hours ago
Download
🌺 नवरात्रि केवल नौ दिनों तक शक्ति की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि जीवनभर नारी के सम्मान, स्वाभिमान और समानता को अपनाने का संकल्प है। ❤️✨

जिस नारी की शक्ति से सृष्टि संचालित होती है, उसका सम्मान केवल मंदिरों में नहीं, बल्कि अपने घरों, व्यवहार और विचारों में भी होना चाहिए। 🙏

आइए, इस नवरात्रि संकल्प लें कि हम केवल अपनी नहीं, बल्कि हर स्त्री की गरिमा, स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा करेंगे। क्योंकि नारी का सम्मान कोई उपकार नहीं, बल्कि हमारा संस्कार होना चाहिए। ❤️🌸

मातारानी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। 🙏✨

जय माता दी! 🌺❤️

~ हेमंत 🍁

#नवरात्रि #नारीसम्मान #जयमातादी #स्त्रीसशक्तिकरण #हेमंतकुमारमेघवाल by @hemanttalks_
35
a day ago
Download
📚 Book Review: The Great Indian Medico Masala by @drkumarnirbhay

What happens when the world of medicine meets the unexpected comedy of everyday life? The Great Indian Medico Masala promises a delightful journey through the absurdities, oddities, and unforgettable moments of the Indian medical world. Written by Dr. Kumar Nirbhay, this book brings together stories inspired by real-life incidents, following Dr. Arun as he navigates the unpredictable life of a hospital. From hilarious ward rounds and mysterious medical conditions to quirky inventions and dramatic family encounters, every story offers a unique blend of humour, warmth, and medical madness.

What makes this book interesting is its ability to find laughter in the middle of chaos while acknowledging the pain and challenges that are also part of hospital life. The stories reflect how unpredictable the medical profession can be, where every day brings a new experience and sometimes the most bizarre situations turn into the most memorable ones.

The book seems to strike a lovely balance between entertainment and reality, reminding readers that behind the seriousness of medicine, there are human emotions, unexpected incidents, and moments that make life a little less stressful.

✨ Why should you read it?

If you enjoy humorous storytelling, unusual real-life incidents, and a glimpse into the lesser-known side of the Indian medical world, this book deserves a place on your reading list. It offers a refreshing change from conventional narratives and invites readers to laugh, reflect, and appreciate the unpredictable nature of life.

#TheGreatIndianMedicoMasala #DrKumarNirbhay #BookReview #BookstagramIndia #IndianAuthors BooksAndReaders HumourInLiterature BookRecommendations by @hemanttalks_
55
2 days ago
Download
नमस्कार दोस्तों आज हम जिस पुस्तक की बात करने वाले हैं 
पुस्तक : मर्ट 
लेखिका : संवृद्धि @lekhika_samvridhi
प्रकाशन : राजमंगल प्रकाशन @rajmangalpublishers
विधा : लघु उपन्यास 
समीक्षक : हेमंत 🍁 @hemanttalks_

"मर्ट" एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो हमें सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी ही विषम परिस्थितियों क्यों ना आ जाएँ, हमें हार नहीं माननी चाहिए। हमें हर परिस्थिति का डटकर सामना करना चाहिए और सबसे जरूरी बात, स्वयं से प्रेम करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए ।

क्योंकि किसी व्यक्ति का हमारे जीवन से चले जाना इस बात का प्रमाण नहीं है कि अब सब कुछ समाप्त हो गया है या हमारे पास कुछ शेष नहीं बचा। जीवन किसी के आने या चले जाने से रुकता नहीं है। वह निरंतर अपनी गति से चलता रहता है। 

यह लघु उपन्यास एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसके जीवन की नई यात्रा उसके पहले प्रेम से बिछड़ने के बाद शुरू होती है। प्रेम, बिछड़न, अकेलेपन और सामाजिक दबाव से गुजरते हुए विश्वास से आस्था तक की यात्रा तय करती है। इस दौरान वह स्वयं को समझना सिखाती है, अपने भीतर झाँकती है और धीरे-धीरे अपने जीवन को एक नई दिशा देती है। 

इस कहानी का एक महत्वपूर्ण पक्ष नायिका और उसके पिता के बीच का रिश्ता भी है । दोनों के बीच एक दूरी है, एक ऐसा भावनात्मक खालीपन, जो नायिका के जीवन को प्रभावित करता है। उसके पिता उसे अपनी पुत्री के रूप में वह स्वीकार्यता और स्नेह नहीं दे पाते, जिसकी उसे आवश्यकता है। 

इसके पीछे कहीं न कहीं पितृस्तात्मक सोच दिखाई देती है। पिता को बेटा चाहिए था, लेकिन जन्म एक बेटी ने ले लिया। 

यहां कहानी केवल एक लड़की के व्यक्तिगत संघर्ष की नहीं रह जाती, बल्कि उस सामाजिक मानसिकता की भी हो जाती है, जिसमें आज भी बेटियों को कई बार अपनी पहचान और स्वीकार्यता के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

इसके अलावा नायिका को कभी अपने कार्यालय में, कभी घर में, तो कभी समाज के बीच अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इन तमाम अनुभव के बीच वह आस्था में अपने सवालों के उत्तर खोजने लगते है। आत्मचिंतन, आत्मशांति और विश्वास के सहारे वह स्वयं को मजबूत बनाती है ।

लेकिन इस कहानी में मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की नायिका हर बार टूटने के बाद स्वयं को समेटती है और फिर आगे बढ़ती है ।

आखिर "मर्ट" का अर्थ क्या है?

मर्ट यानी बहादुर! 

लेकिन इस कहानी में मर्ट केवल एक शब्द नहीं है। यह नायिका के लिए कल्पना है, एक सहारा है, एक ऐसी उपस्थित है, जिससे जुड़कर वह अपने भीतर साहस खोजती है ।

Review Continue In Pin Comment.. by @hemanttalks_
72
2 days ago
Download
📚✨ साहित्य के प्रेमियों के लिए खुशखबरी! ✨📚

इस बार Flipkart Big Billion Days Sale में समृद्ध पब्लिकेशन की चुनिंदा किताबें भी शामिल हैं! ❤️🎉

अब अपनी पसंद की किताबें मँगवाने का सुनहरा अवसर। अपने पसंदीदा लेखकों के शब्दों से जुड़िए और साहित्य की इस दुनिया में खो जाइए। 💫📖

📚 आपकी अगली पसंदीदा किताबें—

🍂 मन की मिट्टी — हेमंत कुमार मेघवाल
कविता संग्रह

❤️ वेंटिलेटर इश्क़ — तत्समयक मनु
उपन्यास

🔥 एकांत में बगावत — अभिजीत सिंह तोमर
कविता संग्रह

🌿 ज़िंदगी का उजास — नृपेंद्र अभिषेक नृप
कहानी संग्रह

☀️ उगा है सूर्य — धर्मेंद्र वी. सिंह
कविता संग्रह

🛍️ तो देर किस बात की? आज ही ऑर्डर करिए! अपनी पसंदीदा किताब को अपने किताबों के संग्रह का हिस्सा बनाइए और शब्दों के साथ एक खूबसूरत सफ़र शुरू कीजिए। ❤️

किताबें सिर्फ़ पढ़ी नहीं जातीं, वे महसूस की जाती हैं। 📖✨

समृद्ध पब्लिकेशन — समृद्ध साहित्य • समृद्ध हिंदी ❤️

#SamriddhPublication #FlipkartBigBillionDays #HindiBooks #BookstagramIndia #HindiSahitya📚✨ by @hemanttalks_
4
2 days ago
Download
कुछ किताबें पढ़ने के लिए नहीं होतीं…
वे आपको पढ़ने के लिए होती हैं। 🍂

‘मन की मिट्टी’ ऐसी ही एक कविता-पुस्तक है—जहाँ शब्द केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे आसपास बिखरी उन सच्चाइयों की आवाज़ हैं, जिन्हें हम देखते हैं, महसूस करते हैं और फिर भी अक्सर अनदेखा कर देते हैं।

“हम हैं आधुनिक,
हम साक्षर हैं,
हम जातिवाद नहीं करते,
बस वो क्या है ना—
सबके भोज का हिस्सा हम नहीं बनते।”

एक पंक्ति… और कई सवाल।
क्या सचमुच हम बदल गए हैं?
या सिर्फ़ हमारे कहने का तरीका बदला है?

📖 मन की मिट्टी में प्रेम भी है, पीड़ा भी, रिश्ते भी, समाज भी और वे सवाल भी—जो पढ़ने के बाद शायद आपको अपनी ही ज़िंदगी के बारे में कुछ देर सोचने पर मजबूर कर दें।

यह किताब आपको केवल कविताएँ नहीं देगी,
कुछ एहसास देगी, कुछ सवाल छोड़ेगी और शायद आपके भीतर कुछ नया उगा देगी। 🌱

अगर आप ऐसी कविताएँ पढ़ना चाहते हैं जो मन को छुएँ भी और भीतर कहीं हलचल भी पैदा करें, तो
‘मन की मिट्टी’ आपकी अगली किताब हो सकती है। ❤️

📚 मन की मिट्टी
✍️ हेमंत कुमार मेघवाल @hemanttalks_
जहाँ हर कविता एक बीज है और हर भाव कुछ उगाता है। 🌱🍁

क्या आप अपने मन की मिट्टी में इन शब्दों के बीज बोने के लिए तैयार हैं? 📖✨ by @hemanttalks_
21
4 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up