Instagram story viewer> @himalayankavi> Posts
169
followers
287
following
हिमालयी कवि
शब्दों का यात्री
#uttarakhand
#himalayankavi
POSTS STORIES REELS TAGGED
ये वादियां, ये ठंडी हवाएं, ये सुकूँ का मंजर, शहर की भीड़ से बेहतर है पहाड़ों का घर। जहाँ बादलों की गोद में सूरज सो जाता है, वहीँ मेरा दिल अपनी पहचान पा जाता है।"#himalayankavi #uttarakhand #shayari #dehradun #musoorie by @himalayankavi
29
8 months ago
Download
अटल हिमालय

नील गगन को चूमते मस्तक, बर्फ की चादर ओढ़े खड़े। नदियों के ये जन्मदाता, युगों-युगों से अड़े-खड़े।

शांत खड़े हैं मौन साधकर, हृदय में शीतल धार लिए। बादल इनके पाँव पखारें, ये अद्भुत श्रृंगार किए।

देवदार के ऊँचे उपवन, हवाओं का संगीत यहाँ। झर-झर बहते झरनों में है, कुदरत का ही गीत यहाँ।

सीढ़ीदार हैं खेत सुनहरे, मेहनत की मुस्कान जहाँ। पहाड़ों की इन ऊँचाइयों में, बसता अपना प्राण यहाँ।

न शहरों का शोर शराबा, न भागदौड़ की माया है। सुकून अगर दुनिया में कहीं है, तो इन पहाड़ों की छाया है ।

#himalayankavi 
#uttarakhand 
#himanchal by @himalayankavi
18
9 months ago
Download
तेरे चेहरे को छूकर जब ये हवाएं गुजरती हैं,

मेरे दिल की हर धड़कन सिर्फ तेरा ही नाम लेती है।

तेरी ज़ुल्फ़ों की छांव में यूँ ही ढल जाए शाम मेरी,

कि तुझसे शुरू हो और तुझपे ही ख़त्म हो ज़िंदगी मेरी।

#himalayankavi #shayari #gulzarkishayari by @himalayankavi
40
14 days ago
Download
उदासी की राहों में तन्हा ही निकल पड़े,

दिल के आरज़ू वाले सारे दीप बुझ पड़े।

ज़रूरी न था हर ख़्वाब का पूरा होना यहाँ,

जो कभी जान हुआ करते थे, वो अब अजनबी बन पड़े।

#himalayankavi #instgram #viralreel by @himalayankavi
23
a month ago
Download
हिंदी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ❤️❤️🙏🙏 by @himalayankavi
28
a month ago
Download
पहला प्यार

हवा में बहती वो अनकही सी बातें,

चोरी-छिपे कटी वो सुनहरी सी रातें।

सिर्फ एक झलक से दिल का यूं मुस्कुराना,

उसकी गली से हर रोज़ बेवजह गुज़र जाना।

वो बारिश की बूंदें और यादों का मंज़र,

जो आज भी उकेरता है सीने के अंदर।

अधूरा सही, पर वो एहसास कभी मिटता नहीं,

पहला प्यार उम्र भर दिल से छूटता नहीं।

-------हिमालयन कवि-----------
#himalayankavi #gulzarkishayari #rahatkiyadein by @himalayankavi
28
a month ago
Download
तुम्हारा ख़्याल

तुमसे दूर होकर भी ये दिल सँभलता नहीं,

हर लम्हा ये निगाहें बस तुम्हें ढूँढती हैं।

ज़माना बदल गया, रास्तें बदल गए,

पर तुम्हें देखने का मन आज भी करता है।

#himalayankavi #gulzarkishayari #rahatindori by @himalayankavi
18
a month ago
Download
हिम के तुंग शिखरों पर आज, अलौकिक एक प्रकाश हुआ, 
घनघोर घटाओं को चीरकर, दिव्य रूप का आभास हुआ।

कंस के कारागार का ताला छूटा, गंगा भी राह बनाने लगी, 
भाद्रपद की इस अँधियारी रात में, सृष्टि ही मल्हार गाने लगी।

हे गिरिधर! हे नटखट मोहन! पहाड़ों की घाटी पुकारती है,
 चीड़ और देवदार की छाँव में, प्रकृति तेरी आरती उतारती है।

माखन-मिश्री का भोग सजा, नंद के लाल पधारे हैं,
 कण-कण में बसे हैं कन्हैया, हम सब उनके सहारे हैं।

जय हो माखनचोर की, जय हो मुरलीधर की!
 जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।🍃🍃 by @himalayankavi
21
a month ago
Download
तू धूप बने या छांव रहे, मैं संग तेरे मुस्काऊंगा, हर मोड़ पे तेरी राहों में खुद को बिछाता जाऊंगा, सांसों की आखिरी सरहद तक ये वादा रहा मेरा, ज़िंदगी के हर एक पल में बस तुम्हें ही चाहूंगा
#himalayankavi #gulzarkishayari #rahatkiyadein by @himalayankavi
26
2 months ago
Download
कलाई पर बंधा रेशम का धागा सिर्फ एक रीत नहीं,

भाई-बहन के अनमोल प्यार की सबसे प्यारी प्रीत है।

Happy Rakshabandhan to alll.... by @himalayankavi
14
2 months ago
Download
80वें स्व्तंत्रता की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम 🙏🇮🇳🇮🇳 by @himalayankavi
27
2 months ago
Download
Tag someone special 
#himalayankavi by @himalayankavi
24
2 months ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up