Instagram story viewer> @indorenewslive> Posts
51.2K
followers
430
following
Indore News मीडिया समूह विश्वसनीय समाचार स्रोत है हम आपको इंदौर, मध्यप्रदेश व सम्पूर्ण भारत से सही और विश्वसनीय समाचार और जानकारी के लिए प्रतिबद्ध हैं
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
राजबाड़ा पर ‘पीएम ई-बस सेवा’ हादसे में दो लोगों की जान जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से राजबाड़ा क्षेत्र में बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार अब सिटी बस सहित ई-बसें यशवंत रोड गुरुद्वारा चौराहा से नंदलालपुरा चौराहा होकर संजय सेतु ब्रिज से मृगनयनी चौराहे तक आएंगी। वहीं जांच में ई-बस में किसी तरह की कोई खामी नहीं निकली है। ड्राइवर की लापरवाही से ही हादसा हुआ। मामले में ड्राइवर धनराज गांगले पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

#indorenewslive #indorenews #rajwada #ebusaccident #trafficpoliceindore taken in Indore, India by @indorenewslive
1
2 days ago
Download
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच आज रात हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। बैठक में दोनों पक्षों के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। 

बैंक कर्मचारियों और यूनियनों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह बैठक हुई थी। हड़ताल टलने के बाद बैंकिंग सेवाओं पर तत्काल असर की आशंका कम हो गई है। 

#IndoreNews | #BankStrike #BankStrikeDeferred #BankEmployees #IndoreNewsLive

[indore news live, Bank strike News, bank strike deferred, bank strike India, IBA UFBU meeting, Indian Banks Association, United Forum of Bank Unions] taken in Indore, India by @indorenewslive
2
3 days ago
Download
#IndoreNewsLive | डायल-112 पर CM मोहन यादव को धमकी भरा मैसेज, आरोपी गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को डायल-112 के WhatsApp नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था, जिसे बाद में एडिट कर डिलीट कर दिया गया। डायल-112 कर्मचारियों ने समय रहते उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने पिता को पुलिस से पकड़वाना चाहता था और इसी वजह से उसने यह मैसेज भेजा था। मामले की जांच जारी है। 

#MohanYadav #MadhyaPradesh #Bhopal #Dial112 

[CM Mohan Yadav, Dial 112, Bhopal Crime Branch, Threat Message, Madhya Pradesh Police, Crime Branch MP, MP Police,] taken in Bhopal, Madhya Pradesh by @indorenewslive
0
4 days ago
Download
#IndoreNewsLive | मध्य प्रदेश के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 की मौत, 2 घायल 

मंडला में गणेश विसर्जन के बाद गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या बिजली का तार टूटने से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। 

#Mandla #IndoreNews #ElectricShock #GaneshPandal 

[Ganesh Visarjan Program, Mandla Electricity Accident, Ganesh Pandal Accident, Electric Shock, Ganesh Visarjan, Madhya Pradesh] taken in Mandla, MP by @indorenewslive
1
5 days ago
Download
सनातनी विधायक के सुपुत्र रुद्राक्ष शुक्ला जी का प्रदर्शन...!

#indorenewslive #indorenews #rudrakshshukla #ganeshvisarjan #indore taken in Indore, India by @indorenewslive
17
5 days ago
Download
इंदौर के राजबाड़ा और आसपास के प्रमुख बाजारों में बुधवार को व्यापारी ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर लगने वाले 0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारी अपने यूपीआई स्कैनर और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढंकेंगे और केवल नकद भुगतान स्वीकार करेंगे। 

अगस्त 2026 में इंदौर में 11,329 करोड़ रुपए के 9.33 करोड़ यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं, जिनमें से करीब 2265 करोड़ रुपए का भुगतान 2000 रुपए से अधिक का रहा, जो सीधे इस प्रस्तावित टैक्स के दायरे में आएगा।

#IndoreNews #IndoreNewsLive #NoUpiDay #UPI #ahilyachamberofcomerce 

[no UPI day, new UPI rule, Indore News breaking, new UPI charges,] taken in Indore, India by @indorenewslive
4
8 days ago
Download
🚫🚗 नो कार डे पर कलेक्टर साहब की अनूठी पहल 🏍️🌿

आज नो कार डे के अवसर पर इंदौर के कलेक्टर साहब ने भी कार छोड़कर बाइक से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

🌱 कार छोड़ें, प्रदूषण घटाएं

🏍️ वैकल्पिक साधनों को अपनाएं

🌿 स्वच्छ एवं स्वस्थ इंदौर बनाने में सहयोग करें
कलेक्टर साहब की यह पहल शहरवासियों के लिए प्रेरणादायी संदेश है।

📍 इंदौर — नो कार डे

#NoCarDay #IndoreCollector #IndoreNews #IndoreNewsLive #SaveTrees taken in Indore, India by @indorenewslive
5
9 days ago
Download
राहुल गांधी के साथ इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मंच साझा करने और PM मोदी की मिमिक्री करने के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि चर्चा में हैं. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई. इसी बीच पुलकित मणि का नोएडा के सेक्टर-76 स्थित House of AMP Comedy Club में होने वाला शो रद्द हो गया. पुलकित ने सोशल मीडिया पर शो कैंसिल होने की जानकारी दी और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है.’ 

#PulkitMani #RahulGandhi #PMModi #Noida #IndoreNewsLive taken in Indore, India by @indorenewslive
23
10 days ago
Download
मुंबई में ब्रिज से नीचे गिरी BMW, 3 लोगों की मौत मुंबई में एक BMW के ब्रिज से नीचे गिरने का हादसा हुआ। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग BMW में ही सवार थे।

#IndoreNews #Mumbai #IndoreNewsLive #BMWAccident

[BMWRoadAccident, Mumbai BMW Accident, Mumbai News, #Mumbai Car Accident News, Mumbai Police, Road Accident, BMW Crash, Bridge Accident] taken in Mumbai, Maharashtra, India by @indorenewslive
0
11 days ago
Download
माहौल छात्रों की गूंज

#RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #YouthCongress #IndoreNews #IndoreNewsLive 

[Chhatron Ki Goonj, Rahul Gandhi will interact with the youth, Issues related to education and employment ranging from the Patwari exam and nursing scams, shaniwar ko ho rahe chhatron ki gunj, Chhatron Ki Goonj’ Students’ Resonance event taking place on Saturday,] taken in Indore, India by @indorenewslive
24
11 days ago
Download
राहुल गांधी पहुचे इंदौर !!!

#RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #YouthCongress #IndoreNews #IndoreNewsLive 

[Chhatron Ki Goonj, Rahul Gandhi will interact with the youth, Issues related to education and employment ranging from the Patwari exam and nursing scams, shaniwar ko ho rahe chhatron ki gunj, Chhatron Ki Goonj’ Students’ Resonance event taking place on Saturday,] taken in Indore, India by @indorenewslive
1
11 days ago
Download
शनिवार को हो रहे छात्रों की गूंज में राहुल गांधी एक से डेढ़ घंटे तक युवाओं से बात करेंगे। बीते वर्षों में सामने आए पटवारी परीक्षा घोटाले से लेकर नर्सिंग घोटाला और ओबीसी आरक्षण पर रोकी जा रही सीटें जैसे शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दें उनकी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

शनिवार को हो रहे छात्रों की गूंज में राहुल गांधी एक से डेढ़ घंटे तक युवाओं से बात करेंगे। बीते वर्षों में सामने आए पटवारी परीक्षा घोटाले से लेकर नर्सिंग घोटाला और ओबीसी आरक्षण पर रोकी जा रही सीटें जैसे शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दें उनकी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

#RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #YouthCongress #IndoreNews #IndoreNewsLive 

[Chhatron Ki Goonj, Rahul Gandhi will interact with the youth, Issues related to education and employment ranging from the Patwari exam and nursing scams, shaniwar ko ho rahe chhatron ki gunj, Chhatron Ki Goonj’ Students’ Resonance event taking place on Saturday,] taken in Indore, India by @indorenewslive
2
12 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up