Posted On: June 9th 2026, 11:46 am
आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए-
- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम करें।
- पेयजल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी कर समाधान सुनिश्चित करें।
- जलापूर्ति योजनाओं की real-time मॉनिटरिंग एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें।
- राज्य की जल सहियाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करें।
- वर्षा जल संचयन एवं रिचार्ज पिट आदि के माध्यम से भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करें।
- अनुपयोगी चापाकलों के बोरिंग का उपयोग रिचार्ज पिट के रूप में कर जल संरक्षण को बढ़ावा दें।
- प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
- जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी कर सभी नागरिकों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाए।
- प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा बेहतर कार्य करने वाले गांवों को प्रोत्साहित करें।
Load More