Instagram story viewer> @hemantsorenjmm> Posts
3779
posts
328K
followers
122
following
Chief Minister, Jharkhand | President,JMM |Disciple of Birsa Munda, Sidho-Kanho & Baba Saheb
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए-- जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम करें।- पेयजल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी कर समाधान सुनिश्चित करें।- जलापूर्ति योजनाओं की real-time मॉनिटरिंग एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें।- राज्य की जल सहियाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करें।- वर्षा जल संचयन एवं रिचार्ज पिट आदि के माध्यम से भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करें।- अनुपयोगी चापाकलों के बोरिंग का उपयोग रिचार्ज पिट के रूप में कर जल संरक्षण को बढ़ावा दें।- प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।- जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी कर सभी नागरिकों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाए।- प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा बेहतर कार्य करने वाले गांवों को प्रोत्साहित करें। by @hemantsorenjmm
25
18 hours ago
Download
उलगुलान की चेतना, संघर्ष की मशाल और जन-जन के स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष ही सबसे बड़ी शक्ति है। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।जय बिरसा! by @hemantsorenjmm
11
a day ago
Download
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। आज रांची स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।धरती आबा ने जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया।उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी हमें सामाजिक न्याय, अधिकारों की रक्षा तथा जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।धरती आबा का सपना और उनके आदर्श हमारे लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!धरती आबा अमर रहें!जय बिरसा! by @hemantsorenjmm
14
a day ago
Download
आज रांची में राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो नेता आदरणीय श्री बैद्यनाथ राम जी और कांग्रेस नेता श्री प्रणव झा जी के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा सत्तादल के सभी नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुआ। by @hemantsorenjmm
29
2 days ago
Download
आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा चुनाव-2026 के मद्देनज़र सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी साथियों से एकजुटता, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।हम सब मिलकर गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करेंगे। by @hemantsorenjmm
21
3 days ago
Download
आज आवास में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी एवं श्री अजय शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट हुई। by @hemantsorenjmm
39
4 days ago
Download
आज रांची में आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के माननीय मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगणों के साथ बैठक में शामिल हुआ। by @hemantsorenjmm
29
5 days ago
Download
आज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर अलग-अलग क्षेत्र में रोजगार करने वाले युवा - सूरज और अनिमा से ऑनलाइन बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।झारखंड के युवा अपने सपनों को संजो कर आगे बढ़ सके, यही अबुआ सरकार का हमेशा प्रयास रहता है। by @hemantsorenjmm
40
6 days ago
Download
आज झारखंड मंत्रालय में योजना एवं विकास विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि -🎯 विभिन्न योजनाओं एवं बजटीय प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को गति दें।🎯 योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर बल दें।🎯 राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।🎯 Innovative Schemes को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक जिले की आवश्यकता के अनुरूप विकास मॉडल तैयार करने पर जोर दें।🎯 दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए राज्य का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने के सुझाव पर भी विचार-विमर्श हुआ। by @hemantsorenjmm
143
6 days ago
Download
आज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए जैसे🎯 राज्य के असंगठित, निर्माण एवं प्रवासी श्रमिकों का अद्यतन डिजिटल डाटाबेस जल्द से जल्द तैयार करें।🎯 देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत झारखंडी श्रमिकों की मैपिंग एवं ट्रैकिंग के लिए सशक्त पोर्टल विकसित करें।🎯 श्रमिकों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न राज्यों में हेल्पलाइन और प्रवासी सहायता केंद्र स्थापित करें।🎯 श्रमिकों के निबंधन अभियान को तेज करते हुए कैम्प लगाकर ई-श्रम एवं अन्य पोर्टलों पर पंजीकरण सुनिश्चित करें।🎯 श्रमिकों को सेफ्टी किट, सुरक्षा उपकरण एवं कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का लाभ सुनिश्चित करें।🎯 पलायन रोकने और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई कार्ययोजना एवं रोजगारोन्मुखी नीतियां तैयार के सबमिट करें।🎯 राज्य भर में श्रमिक चौक एवं श्रमिक पड़ावों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त श्रमिक चौक-सह-सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करें।🎯 प्रत्येक जिले में एक मॉडल आईटीआई विकसित करें तथा आईटीआई की ग्रेडिंग कर आधुनिक एवं हाई-वैल्यू कृषि आधारित पाठ्यक्रम शुरू करें।🎯 कौशल प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक मशीनों, लैब्स एवं स्मार्ट क्लासरूम से सुसज्जित करें।🎯 प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए मजबूत प्लेसमेंट एवं रोजगार श्रृंखला विकसित करें, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के बाद बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। by @hemantsorenjmm
34
6 days ago
Download
आज उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दावोस की प्रगति, राज्य में साइकिल और टेक्सटाइल उद्योग, विभिन्न इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, झारक्राफ्ट, माटी कला बोर्ड, आदि को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। by @hemantsorenjmm
19
7 days ago
Download
आज खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक में कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई जैसे माइनस एवं मिनरल्स क्षेत्र में राज्य को पूर्व से लगातार बढ़ोत्तरी हुई है, जो बेहतर है, इसे और आगे बढ़ाने का काम करें। विभाग को यह भी कहा है कि माइनस क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने हेतु विभाग प्लान सबमिट करें तथा जिन माइनस पर प्रोडक्शन नहीं हो रहा है उनका Mapping का शीघ्र प्लान सबमिट करें, आदि जैसे कई अन्य दिशा-निर्देश दिए। by @hemantsorenjmm
12
7 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up