Posted On: October 27th 2026, 04:12 pm
महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने ₹29 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
नगर निगम सतना के वार्ड क्रमांक 04 के पौराणिक टोला, सिविल लाइन में महापौर श्री योगेश कुमार ताम्रकार ने ₹29 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी, निर्माण विभाग अध्यक्ष श्री गोपी गेलानी, वार्ड पार्षद श्री अमित अवस्थी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री आर.एन. त्रिपाठी, नगर निगम के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री श्री राजेश गुप्ता, श्री रघुराज सिंह, श्री गोविंद सोनी एवं श्री राजमणि गौतम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
#NagarNigamSatna #SatnaDevelopment #RoadDevelopment #Satna