Instagram story viewer> @rajasthanforestdepartment> Posts
1946
posts
44.5K
followers
64
following
This department manages forests and wildlife in Rajasthan.
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
A set of small efforts. Satisfying, fun and hopefully fruitful.
@rajasthanforestdepartment #hariyalorajasthan #ekpedmaakenaam @moefccgoi #neolamarckiacadamba #madhuca @mahuabanerjee301 @manassingh_ifs @balap.murugan @banerjeenayanika @ennbee2023 @rajcmo @diprrajasthan by @rajasthanforestdepartment
33
9 hours ago
Download
जैसलमेर में हरियालो राजस्थान अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में वन विभाग डिजिटल प्लांट कियोस्क की शुरुआत की गई है।

बारिश के बाद पौध वितरण को गति देने के लिए पहले चरण में कलेक्ट्रेट एवं जिला अस्पताल में डिजिटल कियोस्क लगाकर आमजन को पौधे उपलब्ध कराए गए। इस पहल को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

आने वाले दिनों में यह कियोस्क अन्य महत्वपूर्ण स्थानों एवं कार्यालयों में भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण से जुड़ें और हरियालो राजस्थान अभियान को मजबूती मिलेगी।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #एक_पेड़_माँ_के_नाम #हरियलो_राजस्थान #जनभागीदारी #TreePlantation PlantDistribution by @rajasthanforestdepartment
1
a day ago
Download
जैसलमेर में हरियालो राजस्थान की दिशा में सामूहिक प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिल रहा है।

एयर फोर्स स्टेशन जैसलमेर, 128 इन्फैंट्री बटालियन ETF और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में एयर फोर्स, ETF के सदस्यों और स्कूली छात्रों ने 300 से अधिक पौधों का रोपण किया। ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एयर फोर्स एवं ETF द्वारा एक सप्ताह में 50,000 अतिरिक्त पौधे लगाए जाने का संकल्प भी लिया गया।

यह अभियान विभिन्न विभागों, संस्थाओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी से हरित, स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य के निर्माण का संदेश देता है।

आइये हमसब मिलकर पौधें लगाएं और हरियालो राजस्थान की परिकल्पना को साकार बनाएं।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #एक_पेड़_माँ_के_नाम #हरियलो_राजस्थान #जनभागीदारी #TreePlantation GreenRajasthan by @rajasthanforestdepartment
3
2 days ago
Download
पेड़ लगाने के लिए किसी कल का इंतजार न करें।

आज लगाया गया एक पौधा आने वाले समय में छांव, ऑक्सीजन, पक्षियों का बसेरा, जीवों का आश्रय और स्वच्छ पर्यावरण का आधार बन सकता है।

इस मानसून एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।

एक पेड़ माँ के नाम, हरियालो राजस्थान।

#EkPedMaaKeNaam #HariyaloRajasthan #TreePlantation #MonsoonPlantation #GreenRajasthan NatureConservation ForestConservation by @rajasthanforestdepartment
1
2 days ago
Download
The Odyssey, but with wings. 🪽

Thousands of kilometres.
Multiple borders.
Zero Google Maps.

Yet Flamingos, Bar-headed Geese, Dalmatian Pelicans and Gadwalls still find their way to Rajasthan.📍

Let’s keep the destination worth the journey.✨

#TheOdyssey #MigratoryBirds #RajasthanWildlife #ProtectWetlands #christophernolan by @rajasthanforestdepartment
2
3 days ago
Download
‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश में हरियाली बढ़ाने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।

प्रदेश ने आज एक दिन में रिकॉर्ड 10,00,000+ से अधिक पौधों का रोपण कर एक नया उदाहरण पेश किया है। अब तक 15,236+ पौधारोपण साइट्स पर 59+ पौधों की प्रजातियों के 1,00,00,000+ पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह उपलब्धि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति राजस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आइए, एक पौधा अवश्य लगाएं और इस अभियान से जुड़कर हरियालो राजस्थान की परिकल्पना को और अधिक मजबूत बनाएं।

#EkPedMaaKeNaam #HariyaloRajasthan #TreePlantation #GreenRajasthan #environmentprotection by @rajasthanforestdepartment
5
4 days ago
Download
जंगल हमारे लिए घूमने की जगह हो सकते हैं, लेकिन वन्यजीवों के लिए यही उनका घर है। सफारी या पिकनिक के दौरान छोड़ा गया सिंगल-यूज़ प्लास्टिक वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। वे इसे भोजन समझकर निगल सकते हैं, इसमें फंसकर घायल हो सकते हैं और इससे उनके प्राकृतिक आवास, मिट्टी एवं जलस्रोत भी प्रदूषित होते हैं।

जिम्मेदार पर्यटक बनें, पुनः उपयोग योग्य बोतल और थैला अपनाएं, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और वन्यजीवों को खाद्य सामग्री न दें।

आइये हमसब मिलकर वनों को स्वच्छ और वन्यजीवों को सुरक्षित रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

#PlasticFreeForests #ResponsibleTourism #WildlifeConservation #LeaveNoTrace #rajasthanforestdepartment by @rajasthanforestdepartment
4
5 days ago
Download
तेंदुए अपनी फुर्ती और ताकत के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जब कई तेंदुए एक साथ दिखाई दें, तो उनके समूह को एक खास नाम दिया जाता है।

क्या आप सही विकल्प जानते हैं?

अपना जवाब कमेंट में बताएं।

#ForestTrivia #LeopardFacts #WildlifeTrivia #RajasthanWildlife #leopardconservation by @rajasthanforestdepartment
15
5 days ago
Download
Emojis may live forever on our keyboards. Wildlife needs healthy habitats and continued conservation to thrive in the real world.

This World Emoji Day, let’s protect the animals behind the icons and preserve Rajasthan’s wild reality. 🌿

#WorldEmojiDay #RajasthanForestDepartment #RajasthanWildlife #WildlifeConservation #protectwildlife by @rajasthanforestdepartment
4
8 days ago
Download
Every species has a position. Every position keeps nature’s team in balance. ⚽🌿

Protect the players. Protect the playing field.

#FifaWorldcup #Fifa2026 #RajasthanForestDepartment #RajasthanWildlife #wildlifeconservation by @rajasthanforestdepartment
15
8 days ago
Download
प्रदेश में हरियाली बढ़ाने की दिशा में वन विभाग के प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

माननीय जिलाधिकारी महोदय ने पिंडवाड़ा क्षेत्र स्थित बिलो की घाटी वनखंड, रामेश्वर में मिशन हरियालो राजस्थान के अंतर्गत वन मंडल सिरोही द्वारा किए जा रहे पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण स्थलों एवं संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगाया गया हर पौधा हरियालो राजस्थान के संकल्प को और मजबूत बना रहा है।

#HariyaloRajasthan #TreePlantation #GreenRajasthan #ForestConservation #natureconservation by @rajasthanforestdepartment
6
9 days ago
Download
हरियालो राजस्थान की दिशा में जनभागीदारी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक ही दिन में 5,57,900+ पौधरोपण और अब तक 70 लाख से अधिक पौधरोपण की प्रगति, राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प को और मजबूत करती है।

आइए, इस मानसून हम भी एक पौधा अवश्य लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

#EkPedMaaKeNaam #HariyaloRajasthan #GreenRajasthan #PlantationDrive #monsoonplantation by @rajasthanforestdepartment
0
9 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up