Instagram story viewer> @ranjanabariyar> Posts
451
followers
477
following
Honesty for yourself leads towards honesty for everyone!!
POSTS STORIES REELS TAGGED
आदरणीय श्री पद्मधर झा साहब का पुनः आभार 🙏🌹🙏 by @ranjanabariyar
0
2 months ago
Download
मेरी रचना को अपनी आवाज़ से सुसज्जित कर आपने तो मुझे सुखद आश्चर्य के समंदर में ही डुबो दिया.. आदरणीय पद्मधर झा साहब का हृदय तल से आभार करती हूँ, सादर अभिनंदन करती हूँ🙏🌹🙏 by @ranjanabariyar
3
2 months ago
Download
कविरत्न सम्मान हेतु आदरणीय डॉ सुशील दाहिना अभय , अग्रज भ्राता श्री यह समस्त पटल का हृदय तल से आभार करती हूँ🙏🌹🙏

'तवाज़ुन'
बहारें सजी  हैं मगर  राज़  भी  है।
निशां कुछ  पुराने बचे आज  भी  है॥

शजर  सूख  कर भी सुनाते  कहानी।
लतों ने लिपट कर किया साज भी है॥

कहो मत कि रूठा  ख़ुदा है ज़मीं से।
नज़र  तो उठाओ  कहीं ताज भी है॥

कहीं अश्क़  बिखरे  हुए  हैं भले ही।
कहीं तो  मग़र बज रहे साज़  भी हैं॥

रुहानी  समाँ बादलों का  शहर  है।
समझ लो ज़मीं पर  ख़ुदा राज  भी है॥

ख़ुदा  ने  किया है  तवाज़ुन  यहाँ पर।
वही  दिल जलों का सहे  नाज़ भी हैं॥

जमीं पर  उतरकर  बने  पीर  साथी।
यही  राज़  है  और  अंदाज  भी  है॥

तवाज़ुन- संतुलन
 रंजना बरियार 
14/8/2026 by @ranjanabariyar
0
2 months ago
Download
My sweet heart, my chirping little bird, my morning star, my Ladlu, blooming bud,my one n only cute granddaughter, turns three..then d date was in India 12/8/23 but as she took birth in Chicago, date was 11/8/23..

Keep shining as shines morning star..
Keep singing with d happiness of guitar..
Have spontaneous blessings from d universe pa..
Have Endless love from gramma n grandpa..
U r d light of our dimming eyes..
Sparkling, twinkling pearl of our lives..
Very happy birthday  my little angel..
May bad threads of life always be untangle..

  With infinite love n blessings 
  Gramma & Grandpa 👋👋❤️❤️🥰🥰😘😘🎂🎂🎂 by @ranjanabariyar
5
2 months ago
Download
आदरणीय पद्मधर झा जी ने पुनः मेरे ताज़ा तरीन गीत को अपनी आवाज़ देकर अमरत्व प्रदान कर दिया.. हृदय तल से उनका सादर आभार करती हूँ🙏🌹🙏 taken in Ranchi, Jharkhand by @ranjanabariyar
0
3 months ago
Download
आज पुनः आदरणीय पद्मधर झा जी ने मेरा एक सरसी छंद आधारित गीत को सीधे मेरे वॉल से उठा कर अपनी आवाज़ प्रदान किया और मुझे अप्रत्याशित खुशी से नवाज़ा .. हृदय तल से उनका आभार करती हूँ और सादर प्रणाम निवेदित करती हूँ 🙏🌹🙏 by @ranjanabariyar
1
3 months ago
Download
 by @ranjanabariyar
0
3 months ago
Download
आ पद्मधर झा शर्मा जी ने वाकई हमारी कुंडलियाँ छंद सर्जना को अपनी आवाज़ प्रदान कर पावन कर दिया.. सादर आभार, सादर अभिनंदन आदरणीय 🙏🌹🙏 by @ranjanabariyar
0
3 months ago
Download
चिरंजीवी सुपुत्र सहर्ष एवं सौभाग्यवती बहू अनामिका के वैवाहिक वर्षगांठ पर अनंत आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएँ 👋👋 ईश्वर इन्हें , सपरिवार, अनवरत सुख - सौभाग्य , प्रज्ञा- विद्या एवं  उन्नत  स्वास्थ्य- स्नेह का अमृत प्रदान कर कृपा दृष्टि बनाये रक्खें … प्रभु से इतनी ही प्रार्थना है 🙏🌹🙏

मंत्र पढ़ूँ मैं कौन सा, कैसी  होवे  साधना।
मैं अज्ञानी  मंद  हूँ ,जानू  केवल  प्रार्थना।
पुत्र-वधू के माथ पर,रखें सदा ही हाथ प्रभु-
जीवन उत्सव हो सदा,सत्व शुभ्र यह कामना।

  मम्मी- पापा
 6/07/2026 by @ranjanabariyar
1
3 months ago
Download
पूर्व की ही कही  मेरी एक भावपूर्ण ग़ज़ल को अप्रत्याशित रूप से आज
आ श्री पद्मधर झा जी ने अपनी आवाज़ प्रदान कर हमें अचम्भित कर दिया .. तहे दिल से उनका शुक्रिया करती हूँ… taken in Morabadi Ground, Ranchi by @ranjanabariyar
0
4 months ago
Download
बाँसुरी सा माधुर्य  लिए खनकती जिनकी आवाज़ है, आज उन्हीं का जन्मदिवस है, विनती प्रभु से इतनी ही है, मेरी प्रिय मित्र मंजूषा जी स्वस्थ काया के साथ लम्बी उम्र की स्वामिनी रहे..उन्हें मनचाही मुराद मिले.. और हम सबों के बीच यूँ ही खनकती रहें..
चंद पंक्तियाँ उनके लिए…

ज्येष्ठ मास की चाँदनी, बरसाती हो शीत।
धूप-ताप की बात क्या,तुम जैसी जब मीत।
जन्मदिवस पर ही नहीं,हर पल का श्रृंगार-
बना  रहे  श्रृंगार  यह, बरसे  पावन  गीत।

जन्मदिवस पर कर रही, विनती प्रभु से आज।
स्वस्थ काया हो मित्र का, सकल सुफल हो काज।
कृपा दृष्टि हो आपकी, सुखमय हो परिवार-
इच्छा - तृष्णा  पूर्ण  हो,पूर्ण रहे हर साज ।

रंजना बरियार 
24/6/26 by @ranjanabariyar
3
4 months ago
Download
 by @ranjanabariyar
12
5 months ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up