Instagram story viewer> @swachhrajasthan_> Posts
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
महिलाओं को अवसर मिले तो वे सिर्फ़ अपने परिवार ही नहीं, पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती हैं।

श्रीमती प्रतिभा वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद - जयपुर ने फागी पंचायत समिति में स्थापित शक्ति संगम नारी कौशल केंद्र एवं RRR सेंटर को ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वच्छता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया। यह केंद्र महिलाओं को रोजगार, उद्यमिता और सम्मानजनक आजीविका के नए अवसर प्रदान करते हुए Reduce • Reuse • Recycle के माध्यम से सतत विकास का संदेश भी दे रहा है।

#ShaktiSangam #WomenEmpowerment #SwachhRajasthan #RRRCenter by @swachhrajasthan_
0
a day ago
Download
पहले महिलाएं खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर थीं, अब वही महिलाएं अपने कौशल से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

श्रीमती रमा देवी चोपड़ा, जिला प्रमुख, जयपुर  ने फागी स्थित शक्ति संगम नारी कौशल केंद्र एवं RRR सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को कौशल, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है।

यह केंद्र महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ Reduce • Reuse • Recycle (RRR) की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाकर स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

#ShaktiSangam #WomenEmpowerment #SwachhRajasthan #RRRCenter #SelfReliance by @swachhrajasthan_
0
a day ago
Download
सशक्त महिला, स्वच्छ सोच और आत्मनिर्भर गाँव - इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में पंचायत समिति फागी, जयपुर में शक्ति संगम नारी कौशल केंद्र एवं RRR सेंटर का शुभारंभ किया गया।

जिला परिषद जयपुर के नेतृत्व एवं निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा Finova Capital के संयुक्त सहयोग से स्थापित यह केंद्र महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के साथ-साथ RRR (Reduce • Reuse • Recycle) के माध्यम से अपशिष्ट को उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नारी कौशल केंद्र एवं RRR सेंटर का लोकार्पण किया, स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पुनर्चक्रित उत्पादों का अवलोकन किया तथा महिलाओं के नवाचार, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की सराहना की।

इस अवसर पर श्री मुरारी लाल शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजस्थान, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर, श्रीमती रमा देवी चोपड़ा, जिला प्रमुख, जयपुर एवं श्री मोहित साहनी, प्रबंध निदेशक, Finova Capital सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

#SwachhRajasthan #RRRInitiative #WomenLedDevelopment #SkillToSuccess #RRRCenter by @swachhrajasthan_
0
a day ago
Download
ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वच्छता को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फागी, जयपुर में शक्ति संगम नारी कौशल केंद्र एवं RRR सेंटर का शुभारंभ किया गया।

जिला परिषद जयपुर के नेतृत्व एवं निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजस्थान के मार्गदर्शन तथा Finova Capital के सहयोग से स्थापित यह केंद्र महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता और आत्मनिर्भर आजीविका के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही RRR (Reduce • Reuse • Recycle) मॉडल के माध्यम से संसाधन संरक्षण, पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।

इस कार्यक्रम में श्री मुरारी लाल शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजस्थान, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद - जयपुर, श्रीमती रमा देवी चोपड़ा, जिला प्रमुख, जयपुर तथा श्री मोहित साहनी, प्रबंध निदेशक, फिनोवा कैपिटल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अतिथियों ने RRR सेंटर एवं नारी कौशल केंद्र का लोकार्पण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पुनर्चक्रित उत्पादों का अवलोकन किया तथा महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने वाली इस पहल की सराहना की।

#SwachhRajasthan #ShaktiSangam #RRRCenter #WomenEmpowerment #RRRCampaign by @swachhrajasthan_
0
a day ago
Download
स्वच्छता की असली जीत तभी होगी, जब हर नागरिक अपनी आदतों से गंदगी को मैदान से बाहर कर देगा! ⚽🚫

इस बार खेल फुटबॉल का नहीं, स्वच्छता का है। आइए, मिलकर उन आदतों को RED CARD दिखाएँ जो हमारे गाँव, शहर और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती हैं।

🚫 खुले में कचरा फेंकना
🚫 सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग
🚫 सार्वजनिक स्थानों पर थूकना
🚫 कचरा जलाना
🚫 गीले और सूखे कचरे को मिलाना

हर सही आदत एक गोल है, और हर जिम्मेदार नागरिक टीम स्वच्छ राजस्थान का स्टार खिलाड़ी।

आइए, मिलकर ऐसा स्कोर बनाएं:
• गंदगी – 0
• स्वच्छ राजस्थान – 1

#SwachhRajasthan #RedCardToLitter #CleanHabits #WasteSegregation #PlasticFreeRajasthan by @swachhrajasthan_
0
5 days ago
Download
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, भांभौरी (झोटवाड़ा, जयपुर) में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजस्थान की विशेष आईईसी गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, वर्षा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।

रचनात्मक मॉडल, व्यवहारिक गतिविधियों और जल संरक्षण के संकल्प के साथ इन युवा प्रेरकों ने यह दिखाया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। ऐसे प्रयास न केवल विद्यालय परिसर बल्कि पूरे समाज में स्वच्छता और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आइए, हम भी स्वच्छता और जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदत बनाकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।

#SwachhBharat #SwachhRajasthan #WaterConservation #WasteSegregation #Sustainability by @swachhrajasthan_
0
6 days ago
Download
ग्राम पंचायत भांभोरी, पंचायत समिति झोटवाड़ा (जिला जयपुर) में शक्ति संगम (NGO) के सहयोग से वर्षा जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वेस्ट टू वेल्थ गतिविधियों के माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी उत्पाद तैयार कर Reduce, Reuse, Recycle (RRR) का संदेश दिया। वर्षा जल संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने नाम अंकित प्लास्टिक की बोतलों में वर्षा जल संग्रहित कर उसे जल भंडारण टैंक में डालते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही, मिट्टी के इंसुलेटर का प्रदर्शन कर उसके उपयोग एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण, संसाधनों के पुनः उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सतत विकास की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

#RainwaterHarvesting #WaterConservation #Sustainability #WasteToWealth #EnvironmentalAwareness by @swachhrajasthan_
5
7 days ago
Download
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजस्थान के निर्देशन में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भांभोरी (जयपुर) में आयोजित विशेष आईईसी गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं Waste to Wealth जैसे विषयों पर अपने नवाचार प्रस्तुत किए।

माननीय निदेशक श्रीमती सलोनी खेमका, संयुक्त निदेशक श्री मुरारी लाल शर्मा एवं स्वच्छ राजस्थान टीम ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया, उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर स्वच्छ, हरित और सतत राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

#SwachhRajasthan #SwachhBharatMissionGrameen #EnvironmentalAwareness #RainwaterHarvesting #IECActivity by @swachhrajasthan_
1
7 days ago
Download
जल ही जीवन का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता के युवा प्रेरकों द्वारा आयोजित आईईसी गतिविधि के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भांभोरी (झोटवाड़ा, जयपुर) के विद्यार्थियों ने वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) का आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

आइए, हम सभी वर्षा जल संचयन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर जल की प्रत्येक बूंद का सम्मान करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध एवं जल-संपन्न राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें।

#SwachhRajasthan #JalSanrakshan #RainWaterHarvesting #SwachhtaKeYuvaPrerak #SBMG by @swachhrajasthan_
0
8 days ago
Download
हर दिन अपनाई गई छोटी-छोटी स्वच्छ आदतें मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रखती हैं।

यदि आप हमेशा कचरा डस्टबिन में डालते हैं, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखते हैं, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचते हैं और दूसरों को भी स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, तो आप इस सकारात्मक बदलाव के सच्चे सहभागी हैं।

आप भी यदि स्वच्छता के इन नियमों का नियमित रूप से पालन करते हैं, तो कमेंट में लिखिए - YES SIR!

#SwachhRajasthan #CleanRajasthan #WasteSegregation #PlasticFreeRajasthan #YesSir by @swachhrajasthan_
0
12 days ago
Download
क्या आप छिपे हुए गिरगिट (Chameleon) को ढूंढ़ सकते हैं?

👉 कमेंट में बताइए कि आप कितने गिरगिट (Chameleon) ढूंढ पायें!

#SpotTheChameleon #ObservationChallenge #OpticalIllusion #SwachhRajasthan #CanYouFindIt by @swachhrajasthan_
0
12 days ago
Download
 by @swachhrajasthan_
0
14 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up