Instagram story viewer> @arvind__trivedi> Tagged
POSTS STORIES REELS TAGGED
इश्क़ गर है तो छुपाने की ज़रूरत क्या है
आग को दिल में दबाने की ज़रूरत क्या है

ये बिखर जाएं तो तुम और हसीं लगती हो
बाल भी तुमको बनाने की ज़रूरत क्या है

तेरे नखरे ही उठाऊ मैं सदा राम करे
मुझको दुख दर्द उठाने की ज़रूरत क्या है

तिल ही काफ़ी है तेरे मुख पे यक़ीं कर मेरा
इस पे कुछ और लगाने की ज़रूरत क्या है

मैं तो उँगली के इशारे से चला आता हूँ
तुझको आवाज़ लगाने की ज़रूरत क्या है

देर से आया करो आपका हक़ बनता है
आपको वक़्त पे आने की ज़रूरत क्या है

~ वरुन आनन्द

#trend #poetry #viralreel#trending #viral
41
#परवीन_शाकिर #urdupoetry #sayri #viral #quotes
61
back to up