Instagram story viewer> @moliticsindia> Tagged
516.6K
followers
14
following
Exposing the flaws in Media and Politics
POSTS STORIES REELS TAGGED
#युवा_सासंद_उत्तरप्रदेश
भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य के लगभग 20 करोड़ लोगों का संसद भवन में प्रतिनिधित्व और उत्कृष्ट भाषण के लिये माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के द्वारा सम्मान। 
ये सम्मान है राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा दिये गये मौकों का, मेरे ज़िले ,मेरे कस्बे का, मेरे प्रदेश का ,मेरेगुरुजन के आशीर्वाद का और आप सभी की दुआओं का 😇

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े राज्य तथा 75 ज़िलों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के 75 प्रतिभागियों में प्रथम आना फिर राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों के 31 विजयी वक्ताओं के बीच राष्ट्रीय स्तर पर  जीत हासिल करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी जो आप सभी के बिना संभव नहीं थी
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भाषण देने के लिए युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा  सबसे पहले ज़िला फिर राज्य एवं अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करके पूरे भारत से 8 युवा सांसदों का चयन किया गया था  आप सभी की दुआओं से इसमें एक नाम मेरा भी था। 
31 प्रतिभागियों में विजयी होना मेरे लिए इसलिए भी ज़रूरी था ताकि मेरा प्रदेश भी इसमें प्रतिनिधित्व करे । शीर्ष आठ में आना ज़रूरी था नहीं तो केवल श्रोता के तौर पर प्रतिभागिता होती और मुझे मौका नहीं मिलता अपने कस्बे, अपने ज़िले अपने प्रदेश का नाम संसद में बोलने का, मुझे मौका नहीं मिलता अपने बड़ों के आशीर्वाद के परिणाम को केन्द्रीय कक्ष में प्रस्तुत करने का। 
कार्यक्रम इससे पूर्व भी आयोजित हुए थे लेकिन ये पहला मौका था जब चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर हुआ था। 

विशेष धन्यवाद ज़िला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह मैम,एन.वाई.के.एस. उत्तर प्रदेश के  निदेशक प्रदीप सिंह सर,बरेली काॅलेज के आदरणीय प्राचार्य प्रो.ओ.पी. राय सर, डाॅ ए. सी. त्रिपाठी सर,  एन. एस. एस. क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अशोक श्रोती सर , मेरे कार्यक्रम अधिकारी डाॅ यशार्थ गौतम सर का, साथ ही मेरे सभी गुरुजन, मेरे मित्रगण का 🙏🙏🙏😇
हर बार कहता हूँ इस बार भी कहूँगा सड़क से संसद तक के सफ़र में राष्ट्रीय सेवा योजना का, वो सभी शिक्षण संस्थान जहाँ मैंने शिक्षा ग्रहण की  गायत्री पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, सुशीला गिरीश इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर ब्रजलोक,जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली काॅलेज ,रूहेलखण्ड सभी का अहम योगदान है। 

#ombirla #nssindia  #nyksindia #UP #narendramodi #nssbareillycollege  #mjpru #bareillycollege #pmmodi #parliamentspeaker #knowyourleader #sansadbhawan
25
back to up