Instagram story viewer> @taptiarjun> Posts
120.6K
followers
3957
following
बैतूल | मुलताई | छिंदवाड़ा | पांढुर्णा जिले की हर ख़बर
Business Marketing | 🎯 Paid Promotion | Advertise
📞 Call: 7987810945
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
पन्ना जिले के गुनौर CHC में समय पर डॉक्टर और इलाज न मिलने से 19 वर्षीय सपना बाई वंशकार की मौत हो गई by @taptiarjun
1
an hour ago
Download
बैतूल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर
राधाकृष्ण धर्मशाला में आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार के कैंसर की निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। by @taptiarjun
0
3 hours ago
Download
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा निकाली गई एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तय तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं ​आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसकी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। by @taptiarjun
0
5 hours ago
Download
छिंदवाड़ा।* छिंदवाड़ा जिले के लिए गर्व का क्षण। जिले की 8 वर्षीय महालसा वर्मा ने ओडिशा के पुरी में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रह्मा फेस्टिवल में अपनी भरतनाट्यम प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा तीसरी की छात्रा महालसा ने अपनी प्रस्तुति से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

पुरी में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर से आए कलाकारों ने भाग लिया। महालसा ने पारंपरिक भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित गणमान्य और दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

*प्रशिक्षण और संघर्ष*

महालसा के गुरु बताते हैं कि महालसा मात्र 4 वर्ष की उम्र से ही नृत्य में रुचि रखती थीं। पिछले चार वर्षों से वे नियमित रूप से भरतनाट्यम का अभ्यास कर रही हैं। स्कूल के बाद रोज दो घंटे की साधना और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज उन्हें पुरी जैसे बड़े मंच पर प्रदर्शन का अवसर मिला।

*महालसा के बारे में:*

- कक्षा तीसरी की � by @taptiarjun
0
6 hours ago
Download
गुना। ताप्ती अर्जुन संवाददाता।
गुना के अस्पताल से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बीमार और दिव्यांग भाई को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाने के लिए कृष्णाबाई को उसे अपने कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्ट्रेचर पर्याप्त होने और स्टाफ की उपलब्धता की बात कही जाती है, लेकिन इसके बावजूद एक महिला को अपने बीमार भाई को कंधे पर उठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि अस्पताल में स्ट्रेचर और स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था थी, तो मरीज को कंधे पर उठाने की स्थिति आखिर क्यों बनी?
घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। by @taptiarjun
0
7 hours ago
Download
VIVO मोबाइल के बैतूल जिले के डिस्ट्रीब्यूटर
श्री लीलेश कपूर
(कपूर साहब) जी
को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
🎂 ताप्ती अर्जुन मीडिया की ओर से बधाइयां 🎉 by @taptiarjun
0
7 hours ago
Download
मांडवी ग्राम में सरकारी योजनाओं और उनसे मिलने वाली सेवाओं को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच से सवाल किए। ग्रामीणों ने योजनाओं के लाभ और सुविधाओं को लेकर जवाब मांगा, लेकिन सवालों पर सरपंच द्वारा जवाब देने से साफ इनकार किए जाने की बात सामने आई। मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा और नाराजगी देखी जा रही है। by @taptiarjun
13
8 hours ago
Download
पांढुर्णा। महावीर वार्ड स्थित आदिवासी छात्रावास में बच्चों से निर्माण कार्य कराए जाने का एक वीडियो सामने आने के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में कुछ बालक छात्रावास परिसर के गेट के सामने निर्माण कार्य में लगे दिखाई दे रहे हैं। दो युवक कंक्रीट से रपटा बना रहे हैं, जबकि अन्य बालक उनके लिए निर्माण सामग्री लाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर किसकी अनुमति से छात्रावास के बच्चों से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। छात्रावास में रहने वाले बच्चों का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई करना है, ऐसे में उनसे निर्माण कार्य कराया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामले में छात्रावास अधीक्षक राजेंद्र बालपांडे से रविवार सुबह बात की गई। उनका कहना है कि बच्चों ने अपनी मर्जी से निर्माण कार्य में हाथ बंटाया था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। by @taptiarjun
3
9 hours ago
Download
अमेरिका क्या कहता है... वाले लड़के ने दिल्ली पुलिस को दिया जवाब 
#delhi #delhipolice #reels by @taptiarjun
31
18 hours ago
Download
छिंदवाड़ा। चूनार चौकी क्षेत्र के काजरा गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग और 5 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना में 9 साल की बच्ची भी घायल हुई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक बुजुर्ग और मासूम आपस में दादा-नाती बताए जा रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, 56 वर्षीय कबोद पिता भागलाल नागवंशी अपने परिवार के दो बच्चों के साथ गाय-भैंस चराने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने तीनों पर हमला कर दिया। हमले के बाद 9 वर्षीय बच्ची किसी तरह वहां से भागकर परिजनों तक पहुंची। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लेकर गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले बुजुर्ग की मौत
परिजनों के मुताबिक मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, 5 वर्षीय मासूम अंश पिता दीपेश नागवंशी को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था� by @taptiarjun
0
18 hours ago
Download
मुलताई। मुलताई रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा कचरा फेंके जाने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थान होने के बावजूद स्टेशन परिसर में जगह-जगह कचरा नजर आने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। by @taptiarjun
2
19 hours ago
Download
मुलताई। ताप्ती सरोवर के किनारे कपड़े सुखाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। मुलताई के एक युवा ने ताप्ती अर्जुन मीडिया से वीडियो साझा करते हुए बताया कि सरोवर के किनारे आए दिन इस तरह कपड़े सुखाने के मामले सामने आते हैं।
युवा ने लोगों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि माता ताप्ती सरोवर के आसपास इस तरह की गतिविधियां न की जाएं और सरोवर की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग किया जाए। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति सरोवर के किनारे कपड़े सुखाते हुए दिखाई दे तो उसे समझाइश देकर ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया जाए। by @taptiarjun
2
20 hours ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up