Instagram story viewer> @uttarpradeshplusott> Posts
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
प्रतापगढ़ के स्टेशन रोड पर नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी मूर्तिकार जीवन पाल पिछले 36 वर्षों से यहां मूर्तियां बनाने आ रहे हैं। नवरात्रि से करीब चार महीने पहले वह अन्य कारीगरों के साथ पहुंचकर दिन-रात मेहनत करते हैं। तैयार प्रतिमाएं श्रद्धालुओं और पूजा समितियों के लिए बिक्री को उपलब्ध कराई जाती हैं। जीवन पाल के मुताबिक, पिछले दो वर्षों से बाजार में मंदी के कारण बिक्री घटी है। इसके बावजूद वह अपनी पारंपरिक कला को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #Pratapgarh #प्रतापगढ़ by @uttarpradeshplusott
0
3 hours ago
Download
प्रतापगढ़ शहर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्री रामलीला कमेटी के संयोजन में भगवान शिव की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली गई। गोपाल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान डीजे और बैंड की धुन पर शिवभक्त नाचते-गाते नजर आए। चिलबिला चौराहे के पास भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तैयारियां की गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। कमेटी संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने बताया कि दशहरा से भरत मिलाप तक विभिन्न झांकियों का मंचन किया जाएगा।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #Pratapgarh #प्रतापगढ़ by @uttarpradeshplusott
0
3 hours ago
Download
मुजफ्फरनगर के फुगाना में कक्षा 11 के दलित छात्र रुद्राक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार, किसान इंटर कॉलेज खरड़ के चार छात्र उसे जातिसूचक शब्द कहकर परेशान करते थे। आरोप है कि 7 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी के बाद चार छात्रों ने डंडों और रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने नवनियुक्त एसएसपी सूरज राय से न्याय की गुहार लगाई है।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगर by @uttarpradeshplusott
0
3 hours ago
Download
बहराइच के कैसरगंज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित टिप्पणी और संवैधानिक संस्था के अपमान के विरोध में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आह्वान पर भेठिया सुतौली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के समर्थन में नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जयनू ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #Bahraich #बहराईच by @uttarpradeshplusott
0
3 hours ago
Download
गोरखपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया वंदना सभा में मुख्य वक्ता श्रीमती मंजरी यादव ने कहा कि बेटियां घर की रोशनी और देश के विकास का आधार हैं उन्होंने बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और सकारात्मक माहौल देने पर जोर दिया कहा कि बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण का संकल्प लिया by @uttarpradeshplusott
0
3 hours ago
Download
लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी चालक का ट्रक नेपाल के धनगढ़ी में पकड़ा गया सब्जी लदे भारतीय मिनी ट्रक से मोबाइल डिस्प्ले समेत अन्य सामान बरामद हुआ, जिसकी कीमत 26.88 लाख नेपाली रुपये बताई गई है कैलाली पुलिस ने ट्रक जब्त कर 25 वर्षीय चालक आकिब को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है धनगढ़ी के ट्रैफिक चौराहे पर हुई कार्रवाई के बाद गौरीफंटा सीमा पर जांच व्यवस्था और बड़े मालवाहक वाहनों की स्कैनिंग पर सवाल उठ रहे हैं स्थानीय लोगों ने आधुनिक कार्गो स्कैनर लगाने की मांग की है मामले में सामान के स्रोत और परिवहन दस्तावेजों की जांच जारी है by @uttarpradeshplusott
0
3 hours ago
Download
शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने करीब 56 लोगों को काटकर घायल कर दिया अचानक हुए हमलों से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए दुकानों व घरों में छिप गए घायलों में 15 से 70 वर्ष तक के लोग शामिल बताए जा रहे हैं सूचना पर पहुंची नगर पंचायत की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़कर कस्बे से बाहर जंगल में छोड़ दिया सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है by @uttarpradeshplusott
0
5 hours ago
Download
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव में कार में साइड लगने के बाद विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है पीड़ित के अनुसार, 9 अक्टूबर को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के सामने खड़ी उसकी किआ सोनेट कार में साइड मार दी आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने पीड़ित और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की और गांव छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कराया पीड़ित ने घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने की बात कहते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है by @uttarpradeshplusott
0
5 hours ago
Download
बुलंदशहर के खुर्जा स्थित नव दुर्गा शक्ति मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और मां के जयकारों से परिसर गूंज उठा मां को सफेद पोशाक धारण कराकर गाय के घी का भोग लगाया गया महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल व पूजा सामग्री अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात रहे by @uttarpradeshplusott
0
5 hours ago
Download
वाराणसी में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलईपुर स्थित प्राचीन मां शैलपुत्री मंदिर में मंगला आरती के बाद पट खुलते ही भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। देर रात से ही श्रद्धालु मां की एक झलक पाने के लिए कतारों में खड़े रहे। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को अड़हुल का फूल प्रिय है और घी का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #Varanasi #वाराणसी by @uttarpradeshplusott
0
5 hours ago
Download
रायबरेली जिले के परशदेपुर स्थित माता मिढुरिन देवी धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कई भक्त माता की प्रतिमा पर चढ़ाया जाने वाला नीर भी अपने साथ ले गए। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #RaeBareli #रायबरेली by @uttarpradeshplusott
0
5 hours ago
Download
स्पेशल कवरेज लखीमपुर खीरी में तहसील गोला के अंतर्गत शारदा नदी के कटान से प्रभावित रूरा सुल्तानपुर गांव में इस समय इंसानी जज्बे और प्रशासनिक बेरुखी की एक दर्दनाक दास्तान लिखी जा रही है। नदी के तेज बहाव ने ग्रामीणों के आशियाने लील लिए हैं, तो कई लोगों ने डर के मारे खुद अपनी गाढ़ी कमाई से बने पक्के मकानों को तहस-नहस कर दिया ताकि मलबा बचा सकें। आज स्थिति यह है कि सैकड़ों परिवार सिर पर छत न होने के कारण खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने को मजबूर हैं। ​हालात इतने बदतर हैं कि घरों के चूल्हे ठंडे और सूने पड़े हैं, और लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। इसके बावजूद इन पीड़ित ग्रामीणों की हिम्मत टूटी नहीं है; वे भूखे-प्यासे रहकर भी अपने मवेशियों के चारे और उनकी सुरक्षा का इंतजाम करने में जुटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, संकट की इस घड़ी में तहसीलदार, विधायक और लेखपाल गांव जरूर पहुंचे, लेकिन अब तक कोई भी ठोस सरकारी मदद पीड़ितों तक नहीं पहुंच पाई है। प्रशासनिक आश्वासन के भरोसे जीने वाले ये ग्रामीण आज भी मदद की आस में आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं।

#UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #LakhimpurKheri #लखीमपुरखीरी by @uttarpradeshplusott
0
5 hours ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up