Instagram story viewer> @bookstagram_simran> Posts
54.2K
followers
298
following
ੴ
DM for book reviews/promotions
200+ book reviews
“Between chapters and chai, I find the stories worth sharing.”
POSTS STORIES REELS TAGGED
Download All
पुस्तक - "मैं मरा दो बार"
लेखक - नवीन रंगियाल 
प्रकाशन - पंक्ति 
समीक्षक - @bookstagram_simran 

नवीन रंगियाल की किताब मैं मरा दो बार पढ़ना किसी कहानी या कविता को पढ़ना नहीं बल्कि किसी आत्मा को सुनने जैसा अनुभव है। इस किताब के हर पन्ने पर एक ऐसी सच्चाई सांस लेती है जिसे हम सब कभी-न-कभी महसूस करते हैं पर कह नहीं पाते।

इसकी भाषा बेहद सीधी है मगर असर सीधा दिल पर करता है। हर पंक्ति में एक सच्चाई है, जो प्रेम, विरह, याद और अस्तित्व की सीमाओं को छूती है। इस पुस्तक को पढ़ते हुए लगता है जैसे लेखक ने अपने मन की खामोशियों को बड़ी ईमानदारी से शब्दों में बाँध दिया हो।

इस किताब में जो सबसे सुंदर है, वह है इसकी सादगी।कोई भारी भरकम शब्द नहीं, कोई बनावट नहीं है।बस उतना ही कहा गया है जितना ज़रूरी था। यही सादगी इसे खूबसूरत बनाती है। पाठक पुस्तक से जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि यह किताब उनके अपने भावों, अपने खोए हुए पलों और अपने अधूरे प्रेम की कहानी भी बन जाती है।

यह किताब उन सब लोगों की आवाज़ है जिन्होंने बिखरकर भी मुस्कुराया है। इसमें हताशा नहीं बल्कि एक शांत स्वीकार है कि जीवन चाहे जितना कठिन हो, उसमें जीने की ज़िद अब भी बाकी है।

यह किताब उन लोगों के लिए है जो महसूस करना जानते हैं और जो शब्दों से ज़्यादा उनकी ख़ामोशी समझते हैं। इसमें जो सच्चाई है, वह हर दिल तक पहुँचती है।

अगर आप भी कविताओं के शौकीन गई तो ये किताब आपको बेहद पसंद आएगी और आपको भी अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए एक कविता लिखने पर मजबूर करदेगी।

#hindi #bookreview #pankti #hindikavita #books #bookstagrammer #viralpost #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
606
a year ago
Download
पुस्तक - "द से दुख बड़ी ई से ईश्वर"
लेखिका - पायल राठौड़
प्रकाशन - पंक्ति प्रकाशन
समीक्षक - @bookstagram_simran 

पायल राठौड़ का कविता-संग्रह “द से दुख बड़ी, ई से ईश्वर” ऐसा लगता है मानो शब्दों में जीवन की संपूर्ण यात्रा को सहेज लिया गया हो। इसमें प्रेम की नर्माहट है, दुख की कसक है और ईश्वर की गहरी शांति है। यह किताब पढ़ते हुए महसूस होता है कि कवयित्री ने अपने मन के सबसे सच्चे और नाज़ुक कोनों को पाठक के सामने रख दिया है।

इन कविताओं में प्रेम केवल भावनाओं का सौंदर्य नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो मनुष्य को उसके अस्तित्व की परतों से मिलाता है। प्रेम की मिठास कहीं हल्के स्पर्श की तरह आती है, तो कहीं एक गहरी तड़प बनकर रह जाती है। दुख यहाँ निराशा नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन-सत्य है जो हमें आकार देता है, हमें ईश्वर तक पहुँचने की राह दिखाता है। हर कविता इस तथ्य की गवाही देती है कि दुख हमें तोड़ता नहीं, बल्कि भीतर से गढ़ता है। 

भाषा की सरलता इस संग्रह का सबसे बड़ा सौंदर्य है। कहीं कोई भारीपन नहीं, कोई कृत्रिमता नहीं, बस सहज प्रवाह। यही सहजता पंक्तियों को पाठक के दिल में गहराई तक उतार देती है। ऐसा लगता है मानो हर कविता हमारी ही कही हुई हो, हमारे ही अनुभवों से निकली हो। कवयित्री की लेखनी में एक आत्मीयता है, एक अपनापन है, जिससे पाठक खुद को अलग नहीं कर पाता।

इस संग्रह की सबसे खास बात है कि यह केवल कविताओं का क्रम नहीं है, बल्कि एक आत्मिक यात्रा है। प्रेम से आरंभ होकर दुख तक जाती हुई और अंत में ईश्वर तक पहुँचती हुई। और इस पूरी यात्रा में कविताएँ एक लाइटहाउस की तरह पाठक के मन को राह दिखाती हैं। 

यह किताब हमें यह विश्वास दिलाती है कि प्रेम ही ईश्वर है और दुख उसका सबसे सच्चा दूत। इसे पढ़ना केवल कविताओं का रस लेना नहीं है, बल्कि अपने ही भीतर उतरना है।अपने प्रेम, अपने दुख और अपने ईश्वर से मिलना है।

यह पुस्तक पाठक को भीतर से छूकर बदल देती है। इसके शब्दों में एक ऐसा सौंदर्य है जो साधारण नहीं, बल्कि आत्मा को हल्का करने वाला है। शायद यही वजह है कि इसे पढ़ने के बाद कोई भी पाठक पहले जैसा नहीं रहता।

क्या आपने यह पुस्तक पढ़ी है?

#dsedukhbadieseishwar #hindi #bookreview #viralpost #panktiprakashan #bookstagrammer taken in Delhi by @bookstagram_simran
345
a year ago
Download
मैं स्वयं को छला है 
मुझे ज्ञात था क्या होने वाला है❤️‍🩹

#overthinker #hindilines #feelings #viralpost #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
102
5 months ago
Download
"वे औरत नहीं थे"

किताब - अग्नि से उपजी औरतें 
लेखक - अंकित शैल taken in Delhi by @bookstagram_simran
61
2 days ago
Download
पुस्तक - द से दुख बड़ी ई से ईश्वर 
लेखिका - पायल राठौड़ 

#bookrecommendations #love #poetry #viralreels #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
12
3 days ago
Download
पुस्तक - हमसफर एक्सप्रेस 
लेखक - समीर गौतम 

#bookrecommendations #love #hindi #viralreels #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
28
5 days ago
Download
पुस्तक - शेषकथा 
लेखिका - ममता कालिया 

#bookrecommendations #mamtakalia #hindisahitya #viralreels #explorepage taken in Delhi by @bookstagram_simran
50
6 days ago
Download
किताब - अग्नि से उपजी औरतें 
लेखक - अंकित शैल 

#bookrecommendations #women #poetry #viralreels #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
59
9 days ago
Download
पुस्तक - "हर ठीक हूँ के पीछे"
लेखिका - कुसुम लता 

#bookrecommendations #poetry #love #viralreels #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
17
11 days ago
Download
पुस्तक - हमसफर एक्सप्रेस
लेखक - समीर गौतम 
प्रकाशन - फ़्लाइड्रीम्स पब्लिकेशंस 
समीक्षक - @bookstagram_simran

समीर गौतम का उपन्यास ‘हमसफ़र एक्सप्रेस’ उन कहानियों में से है जिन्हें पढ़ते हुए सिर्फ घटनाएँ नहीं गुजरतीं बल्कि किरदारों के साथ उनकी भावनाएँ भी हमारे भीतर जगह बनाने लगती हैं। यह किताब प्रेम, दोस्ती, इंतज़ार, बिछड़ने, और उन अनकहे एहसासों की कहानी है जिनका असर इंसान की ज़िंदगी पर बहुत गहरा होता है।

कहानी की शुरुआत एक ट्रेन के सफ़र से होती है जहाँ यश और जोया दो बिल्कुल अनजान मुसाफ़िरों की तरह एक-दूसरे से मिलते हैं। शुरुआत में उनकी बातचीत में नोकझोंक है एक-दूसरे को परेशान करने की कोशिशें हैं और छोटी-छोटी बातों पर होने वाली प्यारी-सी तकरार है। खासकर जोया का भुलक्कड़पन और उसकी छोटी-छोटी गलतियाँ कहानी में सहज हास्य पैदा करती हैं। लेकिन यही छोटी-छोटी मुलाकातें कब दोनों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता बनाने लगती हैं इसका एहसास किरदारों के साथ-साथ पाठक को भी धीरे-धीरे होता है।

लेकिन ‘हमसफ़र एक्सप्रेस’ सिर्फ हँसी-मज़ाक और प्रेम के खूबसूरत पलों तक सीमित नहीं रहती। कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते एक ऐसे मोड़ पर पहुँचती है जहाँ किस्मत दोनों के रास्ते अलग कर देती है। यहीं से उपन्यास प्रेम के उस दूसरे पहलू को सामने लाता है जहाँ किसी को चाहना जितना खूबसूरत है उतना ही मुश्किल कभी-कभी उसे खो देना और उसके लौटने का इंतज़ार करना भी होता है।

एक साल बाद यश का अपनी ट्रेनिंग पूरी करके आर्मी ऑफिसर बनकर लौटना और जोया से मिलने कानपुर पहुँचना कहानी में एक नया मोड़ लेकर आता है। लेकिन वहाँ सामने आने वाली सच्चाई उसकी पूरी दुनिया बदल देती है।

समीर गौतम की लेखन शैली की सबसे अच्छी बात इसकी सहजता है। भाषा बहुत कठिन या बोझिल नहीं लगती और संवाद कहानी को लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं। लेखक ने यश और जोया के रिश्ते को अचानक प्रेम में बदलने के बजाय छोटी-छोटी घटनाओं और बातचीत के माध्यम से विकसित किया है जिससे उनके बीच बनता रिश्ता स्वाभाविक महसूस होता है। पाठक उनके साथ हँसता है उनकी नोकझोंक का आनंद लेता है और फिर कहानी के भावुक मोड़ पर उनके साथ ठहर भी जाता है।

शेष समीक्षा कमेंट बॉक्स में पढ़ें ...

#bookreview #hindi #love #viralpost #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
45
16 days ago
Download
पुस्तक - "मिनिमिलिस्टिक लव"
लेखिका - प्रियंवदा सिंह 
प्रकाशन - पंक्ति 
समीक्षक - @bookstagram_simran

कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जिनके किरदार किताब खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक हमारे मन में बने रहते हैं। प्रियंवदा सिंह की किताब ‘मिनिमलिस्टिक लव’ भी ऐसी ही कहानी है।

किताब का शीर्षक अपने आप में प्रेम को देखने का एक खूबसूरत नजरिया देता है। प्रेम हमेशा बड़े-बड़े या बहुत कुछ कह देने का नाम नहीं होता। कई बार वह छोटी-छोटी-छोटी भावनाओं में छिपा होता है जिन्हें हम अक्सर मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

कहानी के केंद्र में है यश, एक लोकप्रिय बेस्टसेलर लेखक जिसकी चार किताबें रिचर्ड्स पब्लिकेशन से प्रकाशित हो चुकी हैं। उसकी पाँचवीं किताब के जल्द आने की घोषणा भी वह खुद ट्विटर पर करता है। लेकिन जिस समय उसे अपनी किताब का ड्राफ्ट पब्लिकेशन हाउस को देना होता है उसी समय यश अचानक गायब हो जाता है। वह कहाँ गया और क्यों गया इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं है।

यश को ढूँढने की कोशिश करता है उसका दोस्त विक्रम जो उसी पब्लिकेशन हाउस में काम करता है। कहानी में एक और सवाल तब जुड़ जाता है जब यश अपनी नई किताब को किसी ‘निर्मिशा' को समर्पित करने की बात कहता है।
आखिर निर्मिशा कौन है? यश अचानक कहाँ गायब हो गया? और ऐसा क्या हुआ कि उसने अपने करीबी दोस्त तक को कुछ नहीं बताया?
इन सवालों के जवाब आपको किताब में मिलेंगे। 

उपन्यास की खास बात यह है कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी बनकर नहीं रह जाता। प्रेम के साथ इसमें रहस्य, सस्पेंस, दोस्ती और अपराधबोध जैसी भावनाओं को भी जगह दी गई है। कहानी के रहस्य धीरे-धीरे खुलते हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है पाठक की उत्सुकता भी बढ़ती जाती है। यही तत्व इसे एक सामान्य प्रेम कहानी से थोड़ा अलग बनाते हैं।

कहानी हमें रिश्तों की एक जरूरी बात भी समझाती है कि कई बार अपने किसी खास इंसान से अपनी बात कह देना बहुत जरूरी होता है। कई बार किसी अपने का फोन उठा लेना भी जरूरी होता है फिर चाहे नाराजगी कितनी ही बड़ी क्यों न हो। क्योंकि कुछ रिश्ते हमारी नाराजगी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।

लेखिका ने कहानी के माध्यम से प्रकाशन की दुनिया के उस पक्ष की ओर भी ध्यान दिलाया है जहाँ कभी-कभी कारोबार और सफलता की कीमत इंसानी भावनाओं से भी बड़ी कर दी जाती है। यह पहलू कहानी को सिर्फ प्रेम और रहस्य तक सीमित नहीं रहने देता बल्कि पाठक को कुछ गंभीर सवालों के बारे में सोचने का मौका भी देता है।

शेष कमेंट बॉक्स में पढ़ें...

#bookreview #love #suspense #viralpost #trending taken in Delhi by @bookstagram_simran
109
19 days ago
Download
कविता - याद 
पुस्तक - मैं मरा दो बार 
लेखक - नवीन रंगियाल 

#poetry #love #bookrecommendations #viralreels #memory taken in Delhi by @bookstagram_simran
20
19 days ago
Download
×

Download all media on this page

Photos Videos
back to up