Instagram story viewer> @npsabha> Posts
5.5K
followers
2
following
"भाषा और साहित्य पर एकाग्र हिंदी की प्राचीनतम संस्था"
📍 वाराणसी । नई दिल्ली । हरिद्वार
POSTS STORIES REELS TAGGED
आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पुस्तक ‘आदर्श जीवन’ अब नागरीप्रचारिणी सभा से प्रकाशित होकर उपलब्ध है। 
जीवन को सरल और विचारों को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कृति।

अपनी प्रति मँगाने के लिए 9565101828 पर संपर्क करें या नागरीप्रचारिणी सभा की वेबसाइट पर जाएँ।

आज ही अपनी प्रति बुक करें।

(लिंक बायो में)

#Bhang #Banaras #Thandai #Varanasi #Kashi Banarasi BanarasDiaries BanarasiCulture AdarshJeevan AcharyaRamchandraShukla NagariPrachariniSabha HindiLiterature HindiBooks BookstagramIndia by @npsabha
7
23 days ago
Download
A language carries more than words. It carries the memory of a people, the ideas of a time and the making of a culture. Nagari Pracharini Sabha has been part of this literary legacy in Banaras. At the CII Banaras Biennale 2026, its presence brings another dimension of Kashi’s cultural story into focus.

Join us in Banaras from 27 Nov–31 Dec 2026. 

Register via the link in our bio.

@jsw.foundation @jsw.group @sangita.jindal @mksinghaniaofficial @sanaasinghania @shivika.goenka @namrataadani @shashwat.goenka @ekaarcindia @ajit.k.chaturvedi @harshneotia @madhu.neotia @knmaindia @criticalcollective.in @puneetchh @rc2144 @rumjhumchatterjee @dr.randeepguleria @smitasatvik by @npsabha
5
13 hours ago
Download
निराला को याद करना एक ऐसे कवि को याद करना है जिसने कविता को किसी अनुशासन का दास नहीं रहने दिया, न छंद का, न रूढ़ि का, न सफलता का। उन्होंने अपने जीवन में पराजय, अभाव और शोक को जितने निकट से जाना, उतने ही निर्भय होकर कविता में उसे सौंदर्य और प्रतिरोध दोनों में बदला।

हमारे समय में, जब बहुत कुछ समझौते और सुविधा से चलता है, निराला की अदम्यता हमें याद दिलाती है कि कविता अंततः साहस का एक रूप है, और शायद सबसे निर्भीक रूप।

पुण्यतिथि पर महाप्राण को नागरीप्रचारिणी सभा का सादर नमन।

#निराला #महाप्राण_निराला #नागरीप्रचारिणीसभा by @npsabha
1
a day ago
Download
कुछ आवाज़ें समय में घुलती नहीं, उसमें ठहर जाती हैं।
विद्यानिवास मिश्र की यह वाणी ऐसी ही है। इसमें कुंती की प्रार्थना है, जो दुख को भी स्मरण का उपाय बना लेती है  और गोपी की स्मृति है, जो भय में भी प्रिय को नहीं छोड़ती।

भक्ति यहाँ कोई उपदेश नहीं है। वह एक सघन अनुभव है, जिसमें कातरता भी है और आलोक भी।
इस अनुपस्थित आवाज़ को फिर से सुनना, अपनी भाषा की स्मृति में थोड़ी देर लौट जाना है।

#विद्यानिवासमिश्र #डर #हिंदीसाहित्य #स्मृति #भक्ति भागवत by @npsabha
4
2 days ago
Download
दोस्तों, नागरीप्रचारिणी सभा एक बार फिर अपना वॉलंटियरशिप प्रोग्राम शुरू कर रही है। इस प्रोग्राम की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है और इसका पटाक्षेप 25 अक्टूबर को होगा रोज़ाना दो बजे दोपहर से चार बजे के बीच आप सभा परिसर में होंगे, प्राचीन पांडुलिपियों, दुर्लभ हस्तलेखों, कला दीर्घाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों के सान्निध्य में। इस बीच वॉलंटियरशिप प्रोग्राम के दरमियान हम कुछ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। आप सब जिसका सहर्ष अंश बनेंगे।
कमेंट बॉक्स और बायो में दिए गए गूगल फ़ॉर्म के लिंक पर क्लिक करें और फ़ौरन से पेशतर अपना आवेदन हमारे पास भेजें ताकि हमारे पास हमारी संस्था के पास उन्हें अलगाने और यथा समय आपको कॉल करने का समय मिले।
कृपया फ़ोन पर पैरवी या दरियाफ़्त न करें उससे हमारा और आपका समय बर्बाद होता है। by @npsabha
2
2 days ago
Download
सौभाग्य न सब दिन सोता है,
देखें, आगे क्या होता है।

मैत्री की राह बताने को,
सबको सुमार्ग पर लाने को,
दुर्योधन को समझाने को,
भीषण विध्वंस बचाने को,
भगवान् हस्तिनापुर आए,
पांडव का संदेशा लाए।

‘दो न्याय अगर तो आधा दो,
पर, इसमें भी यदि बाधा हो,
तो दे दो केवल पाँच ग्राम,
रखो अपनी धरती तमाम।
हम वहीं खुशी से खाएँगे,
परिजन पर असि न उठाएँगे!

दुर्योधन वह भी दे ना सका,
आशीष समाज की ले न सका,
उलटे, हरि को बाँधने चला,
जो था असाध्य, साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है। by @npsabha
2
3 days ago
Download
क्या आप जानते हैं? हिंदी के सबसे बड़े आलोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल अपने जूते ख़ुद पॉलिश करते थे!
उनके जीवन और व्यक्तित्व की एक अनोखी झलक। by @npsabha
1
4 days ago
Download
कोश-कार्य में डूबे आचार्य रामचंद्र शुक्ल देश की हालत से अनजान नहीं थे।
तिलक की जेल-यातना से उपजा क्षोभ उनकी कविता 'आशा और उद्योग' (लक्ष्मी, नवंबर 1912) में गूँजा—

"देश दुःख अपमान जाति का बदला मैं अवश्य लूँगा।
अन्यायी के घोर पाप का, दंड उसे अवश्य दूँगा।"

#आचार्यरामचंद्रशुक्ल #लोकमान्यतिलक #आशाऔरउद्योग #हिंदीकविता #स्वाधीनतासंग्राम by @npsabha
3
6 days ago
Download
पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी का पत्र बाबू श्यामसुंदरदास को आचार्य रामचंद्र शुक्ल के लिये. by @npsabha
5
7 days ago
Download
आज महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश, जी. एस. प्रियदर्शी (आई. ए. एस.) सभा पधारे। उन्होंने परिसर में स्थित दीर्घाओं का अवलोकन किया और साथ ही, ऐतिहासिक आर्यभाषा पुस्तकालय में संरक्षित अत्यंत पुरानी हिंदी पुस्तकों का सान्निध्य अनुभव किया। by @npsabha
2
7 days ago
Download
क्या आपने देखी है नटसम्राट ? by @npsabha
0
8 days ago
Download
आचार्य रामचंद्र शुक्ल और चंद्रशेखर आज़ाद—काशी की एक अनकही कड़ी। पूरी कहानी रील में। by @npsabha
11
9 days ago
Download

Download All

Save the photos and videos currently loaded on this page.

0Photos
0Videos
Ready to download 0 / 0

Keep this tab open until your download is ready.

back to up