Instagram story viewer> @learnwadarsh> Tagged
POSTS STORIES REELS TAGGED
जब सत्ता की मलाई भी कम पड़े, और 'वंचित' होने का दावा भी जारी रहे...
स्वर्गीय रामविलास पासवान जी दशकों तक संसद, केंद्र सरकार और देश की सत्ता के शीर्ष पर रहे। आज उनके सुपुत्र चिराग पासवान जी स्वयं केंद्रीय मंत्री हैं, सांसद हैं और सत्ता के तमाम सुख-विशेषाधिकारों का आनंद ले रहे हैं।  
पर विडंबना देखिए—हाल ही में जब SC-ST आरक्षण के भीतर 'क्रीमी लेयर' या 'समीक्षा' की बात उठी, तो चिराग जी इतने आक्रामक हो गए कि उन्होंने अपनी ही सरकार के साथियों से इस्तीफे तक की मांग कर डाली! वे खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं कि आरक्षण पर बात तक नहीं होनी चाहिए, वरना परिणाम गंभीर होंगे।  
यहाँ सवाल यह उठता है:  
1. विशेषाधिकार बनाम वंचितता: जो परिवार आधी सदी से सत्ता और व्यवस्था के सबसे शीर्ष पदों पर बैठा है, क्या वह आज भी खुद को उसी 'वंचित श्रेणी' में रखकर क्रीमी लेयर का विरोध करेगा?
2. असली ज़रूरतमंदों का हक: अगर मंत्री और सांसदों के बच्चे ही पीढ़ी-दर-पीढ़ी आरक्षण और सत्ता का लाभ लेते रहेंगे, तो गाँव-देहात के उस अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब-वंचित दलित/शोषित का नंबर कब आएगा?
चिराग जी, बात आरक्षण बंद करने की नहीं, बल्कि उन वास्तविक ज़रूरतमंदों तक हक पहुँचाने की है जिन्हें आपके ही वर्ग के शक्तिशाली लोग वर्षों से पीछे धकेलते आ रहे हैं।  
राजनीतिक रोटियाँ सेकने के लिए उकसाने वाले बयान देने से पहले ज़रा विचार कीजिएगा—क्या देश की मेधा (Merit) और न्याय व्यवस्था पर सिर्फ आपकी चेतावनियाँ भारी पड़ेंगी?  
#ChiragPaswan #reservationhataomovement #jantarmantarprotest #ugcrollback #kavihariommishra
12
back to up